{"_id":"634efc035349dd237134b4d5","slug":"on-the-last-day-three-panels-filed-nomination-papers-rohtakcity-news-rtk6612762112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन तीन पैनलों ने किया नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन तीन पैनलों ने किया नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की चुनावी बिसात बिछ गई है। अंतिम दिन तीन पैनलों ने नामांकन पत्र दाखिले किए हैं। इसमें जयबाग, कुलवंत व फूलकुमार पैनल शामिल हैं। ऐसे में चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं। हालांकि अभी बुधवार का दिन नाम वापसी का शेष है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
चुनाव अधिकारी सतीश जैन ने बताया कि संघ के 804 मतदाता 28 अक्तूबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। चुनावी मैदान में तीन पैनल उतर रहे हैं। बुधवार को नाम वापसी के बाद पैनलों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। चुनावी तैयारियां कर ली गई हैं।
पूर्व प्रधान कुलवंत मलिक एक बार फिर प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। उनके पैनल में उपप्रधान पद के लिए अनिल मल्होत्रा, महासचिव के लिए सुरेश शर्मा, सह सचिव के लिए सुनील सैनी व कोषाध्यक्ष के लिए अजमेर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इधर, संयुक्त मोर्चा के नाम से जयबाग मलिक अपने पैनल से प्रधान पद उम्मीदवार हैं। नामांकन पूर्व गुलाब वाटिका में कर्मचारियों ने पैनल का समर्थन करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। पहली बार प्रधान पद प्रत्याशी बने जयबाग के पैनल में उपप्रधान पद के लिए संजीव कुमार, महासचिव के लिए विकास गिल, सहसचिव के लिए रामनिवास तंवर, कोषाध्यक्ष के लिए प्रदीप कुमार मैदान में हैं। इस पैनल को प्रधान सुमेर अहलावत व पूर्व प्रधान रणधीर कटारिया ने अपना समर्थन दिया है।
इधर, तीसरा पैनल पूर्व प्रधान फूल कुमार बोहत का है। इसमें उपप्रधान पद के लिए नरेश मक्कड़, महासचिव योगेंद्र सिवाच योगी, सहसचिव पद के लिए रामनिवास पंवार व कोषाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा प्रत्याशी हैं। नामांकन के बाद से तीनों पैनल अपने लिए समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।