फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On the classification of Scheduled Castes, 42 castes of SC Category-A distributed laddus

Rohtak News: अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण पर एससी वर्ग-ए की 42 जातियों ने लड्डू बांटे

Thu, 22 Aug 2024 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
On the classification of Scheduled Castes, 42 castes of SC Category-A distributed laddus
रोहतक। उच्चतम न्यायालय की सात सदस्यीय खंडपीठ की ओर से अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के निर्णय का बुधवार को एससी वर्ग-ए की 42 जातियों ने स्वागत किया। धानक, वाल्मीकि, खटीक, सांसी, ओड, बाजीगर, डूम, डेहा, मिरासी, सिकलीगर, सपेरा, पेरना, बादी व अन्य जातियों ने शहर के गोहाना अड्डा पर ढोल नगाड़ों के साथ लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति वर्ग-ए महापंचायत के अध्यक्ष डॉ. स्वदेश कबीर ने कहा कि लंबे समय से आरक्षण के वर्गीकरण की लड़ाई लड़ रहे हैं। आरक्षण का 92 प्रतिशत लाभ केवल एक ही जाति विशेष को जाता रहा है। शेष 42 जातियां आरक्षण के लाभ से वंचित रही। वर्ष 1994 में न्यायाधीश गुरनाम सिंह की रिपोर्ट के बाद तत्कालीन भजनलाल सरकार ने आरक्षण का वर्गीकरण-ए व बी के रूप में किया। इसके बाद निचले तबके को भी आरक्षण का समान लाभ मिलने लगा। वर्ष 2006 में हुड्डा सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। इस कारण फिर से वंचित जातियों को आरक्षण का लाभ मिलना बंद हो गया। इन जातियों ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब 18 वर्ष की लड़ाई के बाद एक अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि आरक्षण का लाभ वंचित जातियों को नहीं मिल पा रहा है। एक-दो जातियां ही सारा लाभ ले रही हैं। आरक्षण के वर्गीकरण को उचित ठहराते हुए इसके पक्ष में निर्णय सुनाया है। अब देश के 32 करोड़ वंचित वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र हंस, पार्षद सुरेश किराड़, डॉ. चमत्कार नागर, भारतभूषण, देवी सिंह खटीक, राकेश कबीर, पालाराम सांसी, राज किराड़, सतीश भगत, मदन लाल, गोवर्धन दास, मोतीलाल नागर, ओम प्रकाश समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed