फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On the birth anniversary of Lord Parashuram, there was a tussle between MP and Jaihind on the land of Pahrawar

भगवान परशुराम की जयंती पर पहरावर की जमीन पर सांसद व जयहिंद के बीच तल्खी

Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
On the birth anniversary of Lord Parashuram, there was a tussle between MP and Jaihind on the land of Pahrawar
महम में भगवान परशुराम की जयंती पर सांसद को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
महम में रविवार को परशुराम जयंती पर पहरावर की जमीन के लिए सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा और आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के बीच बयानों से तल्खी नजर आई। मंच से नवीन जयहिंद ने कहा कि वे हाथ जोड़कर नहीं रहना चाहते। जमीन मांगने से समाज की बेइज्जती हुई है। जवाब में सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि गरिमा में रहकर बात रखनी चाहिए। पहरावर की जमीन देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हामी भर दी है।
विज्ञापन

सैमाण चुंगी पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परशुराम जयंती मनाई गई। सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और नवीन जयहिंद को एक ही मंच पर बोलने का मौका मिला तो नवीन जयहिंद ने हरियाणवी भाषा शैली में बात करते हुए पहरावर जमीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम हाथ जोड़कर रहना नहीं चाहते। उन्होंने सांसद द्वारा मुख्यमंत्री से जमीन मांगने पर कहा कि इस तरह मांगने से पूरे समाज की बेइज्जती हुई है। इस पर सांसद ने नवीन जयहिंद को गरिमा में रहकर अपनी बात रखने की नसीहत देते हुए कहा कि इस तरह की ओछी हरकतों से समाज को फायदा होने के बजाय नुकसान होता है। सरकार पूरी तरह से ब्राह्मणों के साथ है। पहरावर की जमीन को लेकर मुख्यमंत्री ने हामी भर दी है। हर हाल में जमीन मिलेगी। सांसद ने आह्वान किया कि 36 बिरादरी को भगवान परशुराम जयंती मनानी चाहिए। भगवान परशुराम एक समाज के नहीं थे, बल्कि समाज के सभी वर्गों के पूज्यनीय हैं। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, अजाद अत्री, डॉ. आनंद, संदीप चेयरमैन, रामपाल सिसाय, सरपंच कर्णा, सरपंच राजेश, मुकेश वशिष्ठ, अजय सैनी, सतबीर शर्मा, भगवान शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज को दी जन्मदिन की बधाई
सांसद डा. अरविंद शर्मा ने गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज को उनके जन्मदिवस की बधाई दी है। उनका कहना है कि स्वामी ज्ञानानंद ने दुनिया में गीता का प्रचार प्रसार किया है। स्वामी के जीवन का उद्देश्य गीता का प्रचार प्रसार करना है। गीता एक ऐसा ग्रंथ है जो लगभग सबके हाथों में देखने को मिलता है। शर्मा ने जनता का आह्वान किया है कि स्वामी ज्ञानानंद के दिखाए मार्ग पर चलें। गीता अध्ययन कर जीवन को सार्थक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed