फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On PM Modi's birthday, Nadda and CM will plant Triveni in the corporation's Namo forest today

Rohtak News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नड्डा व सीएम आज लगाएंगे निगम के नमो वन में त्रिवेणी

Wed, 17 Sep 2025 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
On PM Modi's birthday, Nadda and CM will plant Triveni in the corporation's Namo forest today
09ए : सेक्टर-2 ​स्थित नमो वन में पौधरोपण करते निगम कर्मचारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी सेक्टर-2 स्थित नगर निगम की ओर से विकसित किए जा रहे नमो वन में त्रिवेणी लगाएंगे। यहां पर निगम जापान की पौधरोपण विधि मियावाकी से 10 हजार पौधे एक एकड़ में लगा रहा है।


नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि मियावाकी विधि से छोटे, घने, आत्मनिर्भर वन बनाने के लिए देसी पौध का उपयोग किया जाता है। इस विधि में स्थानीय प्रजातियों के पौधों को बहुत पासपास लगाया जाता है।
विज्ञापन

एक से दो फीट की दूरी के कारण पौधे तेजी से बढ़ते हैं। शहरी क्षेत्रों में यह विधि भूमि की कमी को दूर करती है और जैव विविधता बढ़ाती है। इसके लिए नगर निगम ने एचएसवीपी से जवाहर लाल नेहरू कैनाल के साथ लगती एक एकड़ जमीन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचेंगे नमो वन में
केंद्रीय मंत्री मंत्री जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह करीब 10:30 बजे सेक्टर-2 स्थित नमो वन में आएंगे। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर त्रिवेणी लगाएंगे। 25 मिनट बाद एमडीयू के लिए रवाना होंगे।

ये पौधे लगाए गए हैं नमो वन में
नगर निगम के एसडीओ शांत सुहाग का नमो वन में पंचनार, गुलमोहर, बड़, पीपल, नीम व बोटर बर्स के पौधे लगाए गए हैं। कम दूरी होने के कारण पौधे जल्दी से बढ़ेंगे। इससे कम समय में एक तरह से वन विकसित हो जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री नायब सैनी सुबह सुभाष चौक पर होने वाले कार्यक्रम के बाद मानसरोवर पार्क में पौधरोपण करेंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पार्क में 75 पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही निगम की तरफ से पुराने कबाड़ व टायरों को इस्तेमाल करके नया ढांचा बनाया गया है। इसके अलावा बंद पड़े पार्क के फुव्वारे को भी चालू किया गया है।

09ए : सेक्टर-2 स्थित नमो वन में पौधरोपण करते निगम कर्मचारी। संवाद

09ए : सेक्टर-2 स्थित नमो वन में पौधरोपण करते निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed