फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On Holi, colors spread in Madauri, Kachchi Garhi and Harinagar.

Rohtak News: होली पर माड़ौदी, कच्ची गढ़ी व हरिनगर में पड़ा रंग में भंग

Tue, 26 Mar 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
On Holi, colors spread in Madauri, Kachchi Garhi and Harinagar.
रोहतक। होली पर हरिनगर, माड़ौदी रांगड़ान व कच्ची गढ़ी मोहल्ला में रंग में भंग पड़ा। जमकर लाठी व डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। आर्य नगर, कलानौर व सिटी थाना पुलिस जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

..
केस नंबर एक : हरिनगर में युवकों को बुलाकर पिटवाया, थाने के बाहर भी धमकाने के लिए खड़े थे युवक
हरिनगर निवासी शुभम नारंग ने दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च को होली के दिन पड़ोसी राजेश सहगल ने 10 से 12 युवकों को बुलाया और उसे जबरन घर से बाहर खींच लिया। न केवल उसका पीटा, बल्कि उसकी मां की छुड़वाने आई तो उसकी मां के साथ अभद्रता की। साथ ही सोने की चेन भी गुम हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पूरा परिवार दहशत में है। जब वे आर्य नगर थाने में गए तो आरोपी राजेश सहगल, उसका बेटा व अन्य खड़े थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

...
केस नंबर दो : माड़ौली रांगड़ान में शराब पीकर किया गाली-गलौच, विरोध करने पर पीटा
वहीं, कलानौर खंड के गांव माड़ौदी रांगड़ान निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली की शाम छह बजे वह अपने घर पर था। उसका ताऊ धर्मपाल घर के बरामदे में हुक्का पी रहे थे। तभी साहिल, सन्नी, सुरेंद्र व मोनू आए। चारों ने शराब पी रखी थी। वे घर के सामने गाली गलोच कर रहे थे। तभी उसके ताऊ धर्मपाल ने उन्हें गालियां देने से रोका तो वे झगड़ा करने लगे। उसने रोकने का प्रयास किया तो घर से सुनील भी आ गया। आरोपी उसे व उसके ताऊ को लात व घूसों से पीटने लगे। उसके पैर पर लोहे की पाईप मारी। किसी तरह गांव वालों ने उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
केस नंबर 3 : घर के बाहर बैठा था कच्ची गढ़ी मोहल्ला का युवक, सिर में पत्थर मारा
कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी राजेश ने सिटी थाना में शिकायत दी है कि वह होली की रात करीब पौने नौ बजे घर के बाहर बैठा था। तभी मोहल्ला निवासी सतीश का बेटा आया और बेवजह गालियां देने लगा। मना करने पर भी नहीं माना तो उसने बड़े भाई राजू को बुला लिया। इसके बाद आरोपी का पिता व अन्य युवक आए। उसे व राजू के साथ मारपीट की। उसे आकाश ने आकर छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed