{"_id":"654932d08210280aa204206d","slug":"on-diwali-there-is-a-ruckus-regarding-setting-up-a-fadi-in-the-middle-of-kila-road-rohtak-news-c-17-roh1020-287910-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिवाली पर किला रोड के बीचोबीच फड़ी लगाने को लेकर रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिवाली पर किला रोड के बीचोबीच फड़ी लगाने को लेकर रार
Tue, 07 Nov 2023 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
किला रोड मार्केट के बाजार में बीचो-बीच फड़ी लगाने की मांग को लेकर एकजुट हुए छोटे व्यापारी। संवा
रोहतक। दिवाली के त्योहार पर किला रोड के बीचोबीच फड़ी लगाने को लेकर व्यापारी व फड़ी संचालकों के बीच रार खड़ी हो गई है। सोमवार सुबह दर्जनों फड़ी संचालक महिला दुकानदार रानी के नेतृत्व में एकत्रित हुए और बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा व पूर्व प्रधान सुनील सचदेवा से मिले।
बोंटरा ने कहा कि बाजार के व्यापारियों की एकमत से राय है कि मुश्किल से बाजार के हालात सुधरे हैं। फड़ी नहीं लगनी चाहिए। इसके बाद फंडी संचालक पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री नहीं मिले। उनके बेटे ने प्रशासन से बात करने का भरोसा दिया।
फड़ी संचालक रानी ने बताया कि 35 साल से दिवाली पर किला रोड के बीचोंबीच फड़ी लगाते हैं। 50 से ज्यादा परिवार त्योहार पर कारोबार करके बच्चों के लिए खुशियों की व्यवस्था करते हैं, लेकिन बड़े-बड़े व्यापारी खुद तो दुकानों के बाहर अतिक्रमण करते हैं। गरीब फड़ी वालों की राह में रोड़ा बन रहे हैं। फड़ी लगाने की मांग को लेकर वे बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा से मिले। प्रधान ने पहले तो यह कहा कि प्रशासन ने ही बाजार के बीचोंबीच रेहड़ी व फड़ी लगाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। जब प्रधान से कहा कि वे लिखकर दे दें कि उनको फड़ी व रेहड़ी लगाने पर कोई आपति नहीं है। इस पर प्रधान ने इंकार कर दिया। इसके बाद फड़ी संचालक पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा से मिले। सचदेवा ने कहा कि सड़क नगर निगम की है। अनुमति देना या न देना अधिकारियों का काम है। इसके बाद फड़ी संचालक पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
पहले कांग्रेस की सरकार थी अब मोदी की है...
फड़ी संचालकों ने कहा कि जब वे प्रधान सुनील बोंटरा से मिले तो उन्होंने कहा कि अबकी बार रेहड़ी नहीं लगेंगी। जवाब में बोंटरा का कहना है कि उन्होंने यह कहा था कि 70 साल पहले कांग्रेस आई थी। अब मोदी की सरकार है। बदलाव होता रहता है। गलत ढंग से उनकी बात को पेश किया जा रहा है।
बाजार में पहुंच गई पुलिस, पीली पट्टी में रहने की दी हिदायत
सोमवार सुबह फड़ी संचालकों व दुकानदारों के एकत्रित होने की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल सिंह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। हालांकि उस समय फड़ी वाले जा चुके थे। पुलिस ने बाजार में पीली पट्टी से बाहर रखे सामान को अंदर रखवाया। साथ में हिदायत दी कि बाहर सामान मिला तो जब्त कर लिया जाएगा।