फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Omicron's first, 4 cases of corona found in a day

ओमिक्रॉन का पहला, कोरोना के एक दिन में 4 केस मिले

Fri, 31 Dec 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Omicron's first, 4 cases of corona found in a day
दुर्गा कॉलोनी में आयोजित कैंप में टीका लगवाता युवक। संवाद
रोहतक। कोरोना का खौफ एक बार फिर डराने लगा है। स्विट्जरलैंड से 19 दिसंबर को रोहतक आई सेक्टर एक की 35 वर्षीय महिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई है। विदेश से आने के बाद लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में वीरवार को महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। महिला का 21 दिसंबर को सैंपल लेने के साथ ही उसे एकांतवास में रखा गया था, जबकि सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। वीरवार को इसकी रिपोर्ट जारी की गई। वहीं जिले में वीरवार को सामने आए चार नए संक्रमित केसों ने महामारी की तीसरी लहर के खतरे के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने महामारी के खतरे से निपटने के लिए रणनीति तैयार करते हुए टीकाकरण को रफ्तार दे दी है। नये साल में पहली तारीख से मास्क न लगवाने वालों के चालान किए जाएंगे। इसके साथ ही तीन जनवरी से 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को 956 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 576 रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जिले में संक्रमण दर गिर कर 4.22 प्रतिशत हो गई है। रिकवरी की दर 97.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरवार को जिले में चार संक्रमित केस मिले। इनमें से दो लोग मॉडल टाउन से, एक सेक्टर दो व एक सेक्टर एक का रहने वाला बताया गया है। मॉडल टाउन के दोनों संक्रमित दिल्ली से आए हैं। यहां जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उन्हें यहीं एकांतवास में रखा गया है। इसके अलावा एक संक्रमित दिल्ली घूमने गया था। शेष एक व्यक्ति पंजाब में शादी समारोह से लौटे परिवार से जुड़ा सदस्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क नहीं लगाया तो होगा चालान
स्वास्थ्य विभाग महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलर्ट नजर आ रहा है। इसके तहत नये साल में पहली तारीख से ही मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किये जाएंगे। लोगों को महामारी का फैलाव रोकने व जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चालान की कार्रवाई प्रशासन के साथ मिलकर की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों व भीड़ वाले इलाकों में चालान किये जाएंगे। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
स्कूलों में बनाए जाएंगे नोडल अधिकारी
सरकार ने महामारी के खतरे के चलते किशोरों को भी वैक्सीन लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत फिलहाल 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी है। वर्ष 2007 या इससे पहले जन्मे बच्चों को ही वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। स्कूलों से बच्चों की संख्या की सूची भी मांगी गई है। सूची आने के बाद अलग-अलग टीमें वैक्सीन लगाएंगी।

विभाग ने 10702 को लगाई वैक्सीन
वीरवार को 10702 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 4583 को पहली व 6119 को दूसरी डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1284372 वैक्सीन डोज लगा चुका है।
वर्जन:
सिविल सर्जन डॉ. जेएस पुनिया की देखरेख में एक जनवरी से मास्क न लगाने वालों के चालान किए जाएंगे। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। किशोरों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा। टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे।
- डॉ. परितेव सिंह, नोडल अधिकारी, टीकाकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed