{"_id":"5dfbe90e8ebc3e87d87eb628","slug":"omex-city-people-meet-to-mla-batra-rohtak-news-rtk533199460","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमैक्स सिटी की समस्याओं को लेकर विधायक बतरा को सौंपा पत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमैक्स सिटी की समस्याओं को लेकर विधायक बतरा को सौंपा पत्रा
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
विधायक बीबी बतरा को अपनी मांगो का ज्ञापन देते ऑमेक्ससिटी के निवासी ।
Link Copied
रोहतक। ओमैक्स सिटी निवासी आशीष अरोड़ा के नेतृत्व में राजबीर, सुमित और भारत सचदेवा आदि ने वीरवार को समस्याओं को लेकर विधायक बीबी बत्रा को शिकायती पत्र सौंपा। विधायक ने मामले को विधानसभा से पिटीशन कमेटी गठित कराकर जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विधायक को सौंपे पत्र में लोगों ने कहा कि ओमैक्स सिटी में घरों की बुकिंग के दौरान कंपनी ने बिजली, पानी, सड़क, सफाई, सीवरेज, सुरक्षा की व्यवस्था का आश्वासन दिया था। इसके बाद लोगों ने यहां प्लाट खरीदकर बनाकर रहना शुरू कर दिया, लेकिन छह साल गुजर जाने के बाद भी कंपनी की ओर से वादों को पूरा नहीं किया। यहां सीवरेज व्यवस्था चरमराई हुई है। पानी-बिजली के लिए लोग प्रदर्शन तक कर चुके हैं। इस बारे में पिछले दिनों लोगों ने उपायुक्त को शिकायत दी थी। इस पर डीसी ने सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम में नगर निगम के एसटीपी केके वार्ष्णेय व टाउन एंड कंट्री प्लान एसटीपी नरेंद्र सोलंकी को शामिल किया गया। 11 दिसंबर को टीम ने करीब तीन घंटे तक कॉलोनी का निरीक्षण किया तो सामने आया कि सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। बदबूदार पानी सड़कों पर फैला मिला। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि जिस पानी की सप्लाई की जा रही है वह पीने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।