{"_id":"65907061fda7c9ce1304f48c","slug":"ombir-hooda-and-captain-praveer-became-boxing-association-spokespersons-rohtak-news-c-17-roh1020-326874-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ओमबीर हुड्डा और कैप्टन प्रवीर बने बॉक्सिंग संघ प्रवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ओमबीर हुड्डा और कैप्टन प्रवीर बने बॉक्सिंग संघ प्रवक्ता
Sun, 31 Dec 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा बॉक्सिंग संघ की वार्षिक बैठक शनिवार को सनसिटी के बैंक्वेट हॉल में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने की। महासचिव रविंद्र पन्नू व कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रवीर भी मौजूद रहे। यहां वार्षिक टूर्नामेंट पर चर्चा के साथ कई फैसलों पर सर्वसम्मति बनी। इसमें नए प्रवक्ता का चयन भी शामिल है। बैठक में विभिन्न जिलों के संघ जिलाध्यक्षों व सचिवों ने हिस्सा लिया।
हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में संघ के विभिन्न्न कमेटी कमीशंस का गठन सर्वसम्मति से हुआ। इसके अलावा पहली बार हरियाणा बॉक्सिंग संघ के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में ओमबीर हुड्डा व कैप्टन प्रवीर को जिम्मेदारी सौंपी गई। अब से यही किसी भी तरह की जानकारी के लिए अधिकृत रहेंगे। इनके अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं दे सकेगा। इस पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में कई जिलों के अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में राज्य स्तरीय टूर्नामेंट कराने की जिम्मेदारी ली। किस जिले में कौन सा टूर्नामेंट होग, इसके बारे में जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।