फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympics: Haryana coach has a hand in the success of medal winner Swapnil

Olympics: पदक विजेता स्वप्निल की कामयाबी में हरियाणा के कोच का हाथ, दो साल से दे रहे हैं प्रशिक्षण

Sat, 03 Aug 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 10:07 PM IST
सार

मोरखेड़ी निवासी मनोज ओहल्यान दो साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये खुद भी कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में वर्ष 2005 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
Olympics: Haryana coach has a hand in the success of medal winner Swapnil
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के साथ मोरखेड़ी गांव के कोच मनोज कुमार ओहल्याण । - फोटो : संवाद

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में महाराष्ट्र के निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग के 50 मीटर एयर राइफल तीन पोजिशन प्रतिस्पर्धा में कांस्य जीता है, जिसे रोहतक के गांव मोरखेड़ी के कोच मनोज ओहल्यान पिछले दो साल से प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कोच मनोज कुमार भारतीय निशानेबाजी टीम के साथ लगभग दस साल से कोच के रूप में खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रहे है। कोच मनोज ने स्वप्निल की तकनीक पर काफी काम किया। स्वप्निल पहले स्टैंडिंग पोजीशन में काफी वीक था, लेकिन इस पर लगातार मेहनत की गई। इसका परिणाम सभी के सामने है।
विज्ञापन


वहीं, मनोज कुमार ने बताया कि एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि वे टीम के साथ 15 जुलाई को ही फ्रांस पहुंच गए थे। वहां पर तकनीकी कैंप आयोजित किया गया। इससे पहले मनोज कुमार ओहल्यान 50 मीटर राइफल तीन पोजिशन में भारतीय टीम के हेड कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खुद भी कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में वर्ष 2005 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें भीम अवाॅर्ड से सम्मानित भी किया है। भारतीय निशानेबाजी टीम के साथ जुड़ने के बाद, भारतीय निशानेबाजों ने एशियन गेम्स में पांच पदक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed