फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   old sabzi mandi shop matter

पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों ने १० फीट और मांगी जमीन

Sun, 23 Feb 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
old sabzi mandi shop matter
old sabzi mandi shop matter
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी की 108 दुकानों की लंबाई 12 से 22 फीट करने की मांग को हुडा की तरफ से दो माह बाद भी हरी झंडी नहीं दी गई है। ऐसे में निगम ने हाउस में पास प्रस्ताव को अगले सप्ताह मुख्यालय भेजने का निर्णय लिया है, ताकि हुडा से मंजूरी मिलते ही योजना को सिरे चढ़ाया जा सके। दूसरी तरफ हिसार रोड की 73 दुकानों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द निगम कलेक्टर रेट के आधार पर इनकी रजिस्ट्री करवाएगा।
विज्ञापन

मेयर मनमोहन गोयल के पिता एवं पूर्व मंत्री सेठ किशन दास पूर्व सीएम बंसीलाल के कार्यकाल में मंत्री रहे। 70 के दशक में पुराने सब्जी मंडी रोड पर तत्कालीन नगर पालिका के नाले पर व्यापारियों ने दुकानें बनाई थी, लेकिन भजनलाल के कार्यकाल में सन 1990 में व्यापारियों ने सरकार से मांग की कि उनको शिक्षा की खाली पड़ी जमीन में जगह दी जाए। सरकार ने उनकी मांग स्वीकार कर ली और 12 फीट लंबी दुकानों के लिए जमीन कलेक्टर रेट पर दे दी गई। फिर 2009 में शहर के व्यापारियों ने हुड्डा सरकार से मांग की कि हिसार रोड की 73 दुकानों को पीछे करने के लिए व्यापारी तैयार हैं, लेकिन इसके लिए सरकार हुडा विभाग से जमीन दिलवाए। उस समय मामला सिरे नहीं चढ़ सका, लेकिन व्यापारियों ने 2014 के चुनाव में फिर इस मुद्दे को उठाया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा सरकार ने शहर के बीचोंबीच एलिवेटेड रोड का निर्माण शुरू करवाया। इसके कारण सड़क तंग हो गई। ऐसे में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के माध्यम से सरकार और व्यापारियों के बीच सहमति बनी। हुडा ने नगर निगम के माध्यम से हिसार रोड की 73 दुकानों को कहीं 12 से 22 तो कहीं 27 फीट तक पीछे किया। जबकि पुरानी सब्जी मंडी रोड की 108 दुकानों को 10 की जगह 12 फीट पीछे जगह दी गई। इसके लिए व्यापारियों ने कलेक्टर रेट निगम के पास जमा करवाया, जिसे हुडा के पास भेजा जा चुका है। दो माह पहले सब्जी मंडी रोड के व्यापारियों ने प्रधान बिट्टू टक्कर के माध्यम से सरकार से 12 की जगह 22 फीट पीछे करने की मांग की थी। इस प्रस्ताव को निगम प्रशासन ने हुडा के पास भेजा था, लेकिन अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। ऐसे में एलओ ब्रांच की तरफ से हाउस की पिछली मीटिंग में प्रस्ताव रखा गया। हाउस ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया। अब इसे निगम प्रशासन की तरफ से मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद निगम दुकानों की रजिस्ट्री करवाएगा।
विज्ञापन

दो माह पहले पुरानी सब्जी मंडी मार्केट के प्रधान बिट्टू टक्कर के माध्यम से व्यापारियों ने पूर्व मंत्री को प्रस्ताव दिया था कि उनकी दुकानों की गहराई 12 से 22 फीट की जाए। जल्द पूर्व मंत्री के माध्यम से इस मांग को पूरा करवाया जाएगा। जबकि हिसार रोड की 73 दुकानों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश उर्फ टीनू, व्यापारी नेता
2009 से व्यापारियों के हक के लिए संघर्ष किया। पहले पूर्व सीएम हुड्डा के सामने मांग उठाई। फिर पूर्व मंत्री ग्रोवर के माध्यम से सीएम मनोहर लाल को मांग पत्र दिया। व्यापारियों को उनका हक मिल रहा है। इससे उनको खुशी है। सरकार जल्दी सब्जी मंडी रोड की अतिरिक्त गहराई को भी अनुमति दिलवाएं।

-गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल
हाउस ने अतिरिक्त गहराई के प्रस्ताव को पास कर दिया है। जैसे ही मीटिंग की कार्रवाई रिपोर्ट फाइनल होगी, तत्काल प्रस्ताव बनाकर चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा जाएगा।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed