{"_id":"69ff8121965a8b16e9030eb5","slug":"old-parents-are-wandering-for-justice-in-the-case-of-their-daughters-death-rohtak-news-c-198-1-rew1001-238154-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेटी की मौत मामले में न्याय के लिए भटक रहे बूढ़े मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेटी की मौत मामले में न्याय के लिए भटक रहे बूढ़े मां-बाप
Sun, 10 May 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 10 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शिकायत दिखाते गायत्री के पिता प्रेमपाल साथ में मां ममता, बीच में भाई पवन कुमार। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के मंझा पूर्वी आदर्श नगर निवासी प्रेमपाल ने शनिवार को रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को शिकायतपत्र देकर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। साथ ही बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी को दिए शिकायत पत्र में प्रेमपाल ने कहा है कि उन्होंने बेटी गायत्री की शादी 7 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी राजबीर के साथ की थी। राजबीर रेवाड़ी के बिठवाना मंडी में रहता है। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे।
विवाह के समय से ही पति राजबीर, देवर, ननद और नंदोई एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को कई बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को गायत्री ने अपनी मां ममता से मोबाइल फोन पर बातकर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसकी जान को खतरा है। इसके कुछ समय बाद पड़ोसी का फोन आया।
उसने बताया कि गायत्री को बुरी तरह से मारा जा रहा है। फिर परिवार को सूचना मिली कि गायत्री की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिवार रेवाड़ी पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
-- -- -- --
पहले भी दी गई थी मारपीट की शिकायत
प्रेमपाल ने बताया कि जून 2025 में आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। उस समय परिवार और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। इसके बाद नवंबर 2025 में फिर से दहेज को लेकर गायत्री के साथ मारपीट की गई और उसके जेवर छीनकर बेच दिए गए। इस मामले की शिकायत फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद में दी गई थी। तब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था।