फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials unaware of drinking water shortage, said - there will be a solution soon

Rohtak News: वीडियो वायरल कर युवक बोला- युवती की हुई हत्या, परिजनों ने पंचायत के बीच बताई आत्महत्या

Fri, 26 May 2023 03:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 03:24 AM IST
विज्ञापन
Officials unaware of drinking water shortage, said - there will be a solution soon
रोहतक। रिठाल नरवाल गांव में युवती की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है यह अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन वीरवार को गांव में तनावपूर्ण माहौल रहा। गांव के एक युवक ने वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी कि युवती की परिजनों ने हत्या की है। युवती ने फोन कर खुद की जान को खतरा बताया था। दूसरी तरफ गांव में हुई पंचायत में युवती के परिजनों ने आत्महत्या बताया। साथ में आरोप लगाया कि युवती ने युवक से तंग आकर जान दी है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

दोपहर युवक ने वायरल वीडियो में कहा कि युवती वारदात के दिन सुबह करीब आठ बजे उसे कॉल की थी। कहा था कि उसकी कभी भी हत्या की जा सकती है। उसने खुद को कमरे में बंद कर रखा है। वीडियो वायरल होते ही गांव में सनसनी फैल गई। मामले को लेकर गांव में शाम को पंचायत हुई, लेकिन युवक पंचायत में नहीं आया। बोला, उसकी जान को खतरा है। अब शुक्रवार को सुबह आठ बजे दोबारा मामले को लेकर पंचायत होगी। उधर, डीएसपी ने वायरल वीडियो के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक मंगलवार शाम को सूचना मिली कि रिठाल नरवाल गांव में एक युवती की हत्या कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस रात को एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन शव जल चुका था। पुलिस केवल हड्डी बरामद करने में कामयाब रही। उनको जांच के लिए पहले नागरिक अस्पताल और इसके बाद पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग में लेकर पहुंची। साथ ही सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजन व युवक एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
एक तरफ युवक ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि लड़की की जान को पहले से खतरा बना हुआ था। पूरे मामले में युवती के अलावा पड़ोस का एक युवक भी शामिल है। उधर, युवती के परिजनों का कहना है कि युवक पहले से युवती को तंग रखता था। युवती के पति को भी उसकी ससुराल में जाकर पीट दिया था। उससे तंग आकर ही युवती ने आत्महत्या की है।


मामले को लेकर किसी युवक की वीडियो वायरल होने की बात उनके नोटिस में नहीं आई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर अपने स्तर पर साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही गांव में हालात पर नजर रखे हुए है। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed