फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials should promote tasks related to public service: Monika Malik

अधिकारी जनसेवा से जुड़े कार्यों को दें बढावा : मोनिका मलिक

Fri, 28 Aug 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Officials should promote tasks related to public service: Monika Malik
झज्जर। झज्जर। रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। डीसी वर्षा खांगवाल ने मंडलायुक्त का स्वागत करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, कोर्ट केस, इंतकाल, लंबित रजिस्ट्री टोकन, प्रदूषण नियंत्रण, जनसंवाद, सीएम विंडो, प्रॉपर्टी टैक्स, यमुना एक्शन प्लान, एसएसए, नशा मुक्ति अभियान और बाढ़ प्रबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेन में गंदे पानी का निस्तारण नहीं होना चाहिए। साथ ही जल निकासी के प्रबंध दुरुस्त रखने और पुराने कोर्ट मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed