{"_id":"661ec2867a16f722a00fee90","slug":"officials-should-make-action-plan-to-protect-against-heat-and-heat-dc-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109545-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी व लू से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाएं अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी व लू से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाएं अधिकारी : डीसी
Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। मौसम बदल रहा है। बारिश के बाद तेज धूप निकली है। डीसी शक्ति सिंह ने गर्मी के मौसम में हीट वेव (लू) से बचाव के प्रबंधनों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन गर्मी के मौसम में तापमान में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें व गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा लू (हीट वेव) से बचाव के लिए पूरी तैयारियां व प्रबंध सुनिश्चित करें।
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को गर्मी के मौसम में अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह अस्पताल में आने वाले मरीजों को गर्मी से बचाव के तरीके बताते हुए उन्हें जागरूक करें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ गर्मी व हीट वेव का फसलों की उपज पर प्रभाव सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करने व ग्रीष्मकालीन फसलों पर मौसम की स्थिति के प्रभाव को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों बारे जागरूक करने के निर्देश दिए। डीसी ने ग्रामीण विकास व विकास एवं पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे मनरेगा श्रमिकों के लिए दिन के समय अत्यधिक गर्मी से बचने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने को कहा है।