फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials and commission agents clashed in Sampla grain market regarding grain lifting.

Rohtak News: अनाज उठान को लेकर सांपला अनाज मंडी में अधिकारी व आढ़ती भिड़े

Sat, 18 May 2024 03:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Officials and commission agents clashed in Sampla grain market regarding grain lifting.
रोहतक। गेहूं के उठान को लेकर सांपला अनाज मंडी में एफसीआई के तकनीकी सहायक व आढ़ती के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि आढ़ती ने तकनीकी सहायक की गर्दन पकड़ ली और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली स्थित नांगलोई निवासी आशीष भारद्वाज ने बताया कि वह भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। 13 अप्रैल को सांपला अनाज मंडी में गया था। गेहूं की गुणवता की जांच कर रहा था। साथ ही ट्रक लोडिंग देख रहा था। आढ़ती यशपाल उसके पास आया और बोला मेरी दुकान पर ट्रक नहीं लगवा रहे। वह काम में व्यस्त था। आरोपी बार-बार सरकारी कार्य में बाधा पहुंचा रहा था। न कवेल अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, बल्कि बदतमीजी भी की। गर्दन पकड़कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 33 दिन बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed