फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers should settle the complaints received in the resolution camp: DC

अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का करें निपटारा : डीसी

Thu, 20 Jun 2024 06:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Officers should settle the complaints received in the resolution camp: DC
रोहतक। समाधान शिविर में बुधवार को 123 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निपटारे के लिए भेजा गया है। उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार और नगराधीश अंकित कुमार के साथ लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार हर कार्य दिवस को सुबह 9 से 11 बजे तक जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दुरूस्त करने के लिए 22 जून तक प्रत्येक गांव व वार्ड में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने कहा कि गत 10 जून से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों में से लगभग 30 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा मौके पर कर दिया जाता है और शेष अन्य शिकायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed