{"_id":"68a7905e0bd65237760717b9","slug":"officers-should-settle-pending-cases-of-transfer-and-jamabandi-quickly-dc-rohtak-news-c-17-roh1019-712912-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतकाल और जमाबंदी के लंबित केस जल्दी निपटाएं अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतकाल और जमाबंदी के लंबित केस जल्दी निपटाएं अधिकारी : डीसी
Fri, 22 Aug 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 22 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। डीसी सचिन गुप्ता ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जमीन के इंतकाल व जमाबंदी के लंबित मामलों को जल्दी निपटाएं। साथ ही एसडीएम को साप्ताहिक रिपोर्ट दी जाए। कोर्ट लगाकर जमीन से संबंधित केसों का निपटारा करे। वे वीरवार को कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कलानौर, लाखनमाजरा, महम, रोहतक व सांपला तहसील में इंतकाल के लंबित मामलों की रिपोर्ट ली। साथ ही कहा कि जमाबंदी के मामलों को गंभीरता से लें। इसके लिए तहसीलदारों को निर्धारित समय सीमा में काम करना होगा।
चार तिथियों में जमीन के बंटवारे से संबंधित मामलों में निर्णय लें। सप्ताह में लगने वाली कोर्ट का शेड्यूल भी बनाएं। साथ ही कार्यालय के कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से करें। बैठक में सांपला के एसडीएम उत्सव आनंद, रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार, महम के एसडीएम मुकुंद तंवर, डीआरओ प्रमोद चहल व तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।