{"_id":"68b6083aadfcefa2a502fc59","slug":"officers-should-ensure-smooth-flow-of-water-in-the-drain-dc-rohtak-news-c-17-roh1020-719832-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन में जल प्रवाह सुचारु बनाएं अधिकारी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन में जल प्रवाह सुचारु बनाएं अधिकारी : डीसी
Tue, 02 Sep 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर यथाशीघ्र उचित समाधान किया जाए। ड्रेन में जल प्रवाह सुचारु बनाया जाए। जिला प्रशासन किसानों की फसल बचाने के लिए कृषि भूमि से जल निकासी का कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा के प्रति कृत संकल्प है। यह कहना है उपायुक्त सचिन गुप्ता का। वह सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का निपटारा कर रहे थे। उनके साथ एडीसी नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सीवर जाम से संबंधित शिकायत पर तुरंत काम करें। विभाग की ओर से नागरिकों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जाए। परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय में संशोधन केवल शिकायतकर्ता की ओर से आईटीआर भरने पर ही किया जाएगा। जिला प्रशासन संबंधित व्यक्ति के परिवार की आय का भौतिक निरीक्षण करेगा।
इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, डीएमसी जितेंद्र सिंह, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार, परिवहन विभाग के यातायात प्रबंधक नवीन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा, एलडीएम महाबीर प्रसाद समेत अन्य विभागों के उच्चाधिकारी एवं भाजपा के प्रतिनिधि उदयभान मलिक उपस्थित रहे।