फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Number of people coming from abroad crosses 388, no infected found

विदेश से आने वालों की संख्या 388 पार, कोई संक्रमित नहीं मिला

Wed, 15 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Number of people coming from abroad crosses 388, no infected found
रोहतक। कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर विदेश से आने वाले सभी यात्रियों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। जिले में इन यात्रियों की संख्या मंगलवार को 388 पार कर गई है। गनीमत है कि इसमें से 187 की जांच रिपोर्ट आ गई है और कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आए 30 यात्रियों के सैंपल और भरे हैं। वहीं मंगलवार को ही जिले में 34 नए यात्रियों के आने की सूची विभाग को मिली है। इन सभी यात्रियों से संपर्क कर विभाग इनकी आरटीपीसीआर सैंपल जांच कराएगा। इसके साथ ही इन सभी यात्रियों को एक सप्ताह के लिए इन्हें इनके घर में होम क्वारंटीन करेगा। इन सभी को एक सप्ताह के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। नियमानुसार इन सभी यात्रियों का एक सप्ताह बाद फिर से आरटीपीसीआर सैंपल जांच कराया जाएगा। इसमें निगेटिव आने के बाद ही ये बाहर घूम फिर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर डॉ. तरुण मधुर ने बताया कि हम लगातार विदेश से आने वाले यात्रियों के संपर्क में हैं। इनकी सूचना मिलते ही टीम इनके घर जाती है और इनका सैंपल जांच के लिए लेती है। जो यात्री हमें नहीं मिल रहे हैं, उनकी सूचना मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed