फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Number of infected in Rohtak reached 1524, so far 1149 have been healthy

रोहतक में संक्रमितों की संख्या पहुंची 1524, अब तक 1149 हो चुके स्वस्थ

Sat, 01 Aug 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Number of infected in Rohtak reached 1524, so far 1149 have been healthy
पिछले एक महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके बावजूद लोग न मास्क लगा रहे हैं न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। जिले में 2 अप्रैल को पहला संक्रमित केस सामने आया था। मई माह के अंत तक जहां संक्रमित मरीजों की संख्या मात्र 51 थी, जून माह के अंत तक बढ़कर 572 पर पहुंच गई। अनलॉक 2 लागू होते ही जुलाई माह में संक्रमित मरीजों की तादाद अचानक बढ़ने लगी। जुलाई माह में मरीज 572 से बढ़कर 1524 पहुंच गए हैं यानि 31 दिनों में 952 मरीज संक्रमण की चपेट में आए। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सख्ती भी बरती गई लेकिन लोग हैं कि सुधरने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 1500 का आंकड़ा पार कर गई। शुक्रवार को दो नवजात, निजी बैंक के तीन, एसबीआई जोनल ऑफिस के छह कर्मचारियों समेत 34 नये मरीज मिले। अब सार्वजनिक स्थानों के हॉटस्पॉट बनने से अन्य लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन एरिया को चिह्नित कर स्क्रीनिंग करवानी शुरू कर दी है। वहीं, बाजारों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे और त्योहारी सीजन में भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में शुक्रवार को जिले में 352 एक्टिव मरीजों की पुष्टि की गई। इसमें से 42 मरीज पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं जबकि 310 सामान्य लक्षण वाले मरीज होट आइसोलेट किए गए हैं। जिले में अभी तक 1149 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 23 लोग अब तक संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग जिले में अब तक 43419 सैंपल की जांच करवा चुका है, इसमें से 43419 सैंपल निगेटिव मिले हैं। विभाग संक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक 45400 लोगों को अपनी निगरानी में रख चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित
मस्तनाथ विवि की महिला कर्मचारी, सनसिटी 34 में सहायक प्रोफेसर, जगदीश कॉलोनी में नट बोल्ट फैक्टरी कर्मी, जवाहर नगर में कपड़ा व्यापारी, सेक्टर एक का निजी बैंक कर्मी, किला मोहल्ला में इलेक्ट्रिशियन व गृहिणी, सेक्टर तीन में ग्रामीण बैंक चमारिया का कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी व गृहिणी, सुभाष कॉलोनी में नट बोल्ट फैक्टरी का कर्मी, आंवल का किसान, बाबरा मोहल्ला में ज्वेलर, जगदीश कॉलोनी की गृहिणी, सुभाष नगर में दुुकानदार, सलारा मोहल्ला का व्यक्ति, लाहली की छात्रा, कलानौर की गृहिणी, डीएलएफ का लेक्चरर व कर्मचारी, डेयरी मोहल्ला की छात्रा व होटल संचालक, प्रेम नगर का चालक, खरखौदा का किसान, नौ माह और साढे़ चार माह के नवजात, ताऊ नगर, सेक्टर-14, जनता कॉलोनी, सेक्टर-2, सेक्टर-1 में एसबीआई जोनल ऑफिस के छह कर्मचारी संकमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed