फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NSUI Panchayat passes proposal to provide employment to youth

Rohtak News: एनएसयूआई की पंचायत में युवाओं को रोजगार देने का प्रस्ताव पास किया

Fri, 05 Apr 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
NSUI Panchayat passes proposal to provide employment to youth
रोहतक। कांग्रेस सरकार में युवाओं की पक्की, पारदर्शी व समयबद्ध भर्तियां की जाएंगी। सबसे पहले युवाओं को योग्यता अनुसार नौकरी देने के लिए मौजूदा सरकार में जड़ जमाए बैठे पेपर लीक और नौकरियों को बेचने वाले माफिया का सफाया किया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर भर्ती संबंधी सभी एजेंसियों व पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी। इससे भर्तियों में किसी भी तरह की अनियमितता की संभावना नहीं रहेगी। यह कहना है राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का। वह वीरवार को एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) की ओर से रोहतक में आयोजित पहली छात्र पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों की भर्ती व अन्य मुद्दों का प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि युवा भागीदारी न्याय के तहत हरियाणा के अलग-अलग विभागों में दो लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। इन पर पक्की, पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती करना कांग्रेस का मकसद है। इसके लिए पार्टी की ओर से भर्ती विधान जारी किया जाएगा। इसके कुछ बिंदुओं को वीरवार को छात्रों के साथ साझा किया है। समयबद्ध भर्तियां कराने के लिए हर भर्ती के लिए अलग ओएसडी की नियुक्ति होगी। हर भर्ती के फॉर्म के साथ उसका पूरा कैलेंडर भी जारी होगा। इसमें पेपर व रिजल्ट तक की तारीख लिखी होगी।
विज्ञापन

एचएसएससी व एचपीएससी के साथ कैलेंडर की पालना की जिम्मेदारी ओएसडी की भी होगी। किसी भी भर्ती की परीक्षा या रिजल्ट एक भी दिन लेट होने पर सीधे ओएसडी की छुट्टी होगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए भर्ती कमेटी बनेगी। भर्ती संबंधी शिकायतों के लिए कमेटी की फोन लाइन 24 घंटे सातों दिन खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रुप सी और डी में इंटरव्यू खत्म करने की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हुई थी। ग्रुप सी और डी में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान कोई इंटरव्यू नहीं होगा। ग्रुप 1-2 की भर्तियों के इंटरव्यू में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना होगी खत्म : वरुण चौधरी
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा, साथ ही अब तक भरते हुए अग्निवीरों को भी पक्का किया जाएगा। छात्र संघ चुनावों की बहाली के लिए भी कांग्रेस लगातार संघर्षरत है। दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी छात्रसंघ चुनाव बहाल होंगे। कांग्रेस सरकार शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी कर नए स्कूल व कॉलेज का निर्माण करेगी।

कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंशुल, प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। छात्र पंचायत का आयोजन एमडीयू की एनएसयूआई इकाई ने किया। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर वीरवार को एनएसयूआई की पहली छात्र पंचायत रोहतक में आयोजित हुई। इसके बाद छात्र पंचायतों का आयोजन पूरे देश में किया जाएगा। इस मौके पर सुशील हुड्डा, अरविंद, हरदीप, हितेश, सतेंद्र, अश्वनी, विकास, ढिल्लू, सोनू रुड़की व अशोक राणा समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed