Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   nstead of throwing away old clothes and

पुराने कपड़े और जूते फेंकने के बजाय जरूरतमंदों को दें : मेयर

Thu, 05 Nov 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
nstead of throwing away old clothes and
सोनीपत। घरों में अनुपयोगी पुराने कपड़े, किताबें, बैग, खिलौने और जूते अब जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम बनेंगे। नगर निगम ने लायंस क्लब के सहयोग से सेक्टर-23 के सामने हैबिटेट क्लब रोड पर विशेष संग्रह केंद्र दो साल बाद पुन शुरू किया। इस पहल का उद्देश्य पुराने सामान का सदुपयोग करते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करना और शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने शहरवासियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक घर में ऐसे कपड़े, खिलौने, स्कूल बैग, किताबें, टिफिन, बोतल और जूते होते हैं, जिनका इस्तेमाल अब परिवार के सदस्य नहीं करते। कई बार इन्हें बेकार समझकर फेंक दिया जाता है जबकि ये किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि केंद्र में एकत्रित किए जाने वाले पुराने सामान की उचित छंटाई और सफाई की जाएगी। इसके बाद इस्तेमाल करने योग्य सामान को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके और किसी की जरूरत पूरी करने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित हो। इस अवसर पर लायंस क्लब की प्रधान रोजी लूथरा, राजेंद्र गोयल, प्रवीण वर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, पार्षद राजकुमार शर्मा, अनिल लूथरा, राकेश शर्मा, सतप्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed