{"_id":"6223ce5b753ce710390cf512","slug":"nsg-major-s-house-stolen-before-inauguration-of-house-in-sector-37-rohtak-news-rtk6402839104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 37 में घर के उद्घाटन से पहले एनएसजी मेजर के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 37 में घर के उद्घाटन से पहले एनएसजी मेजर के घर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के सेक्टर 37 में चोर वीरवार की रात को राष्ट्रीय सुरक्षा समूह (एनएसजी) के मेजर के नवनिर्मित मकान का स्टील का गेट उतारकर ले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में पिकअप में गेट लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पानीपत जिले के कवि गांव निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि वे एनएसजी के मानेसर स्थित मुख्यालय में तैनात है। उसने रोहतक के गोहाना रोड स्थित सेक्टर 37 की वन सिटी में नया मकान बनवाया है। एक सप्ताह के अंदर पूरे परिवार को घर में शिफ्ट होना है। शुक्रवार सुबह पिता ने फोन किया कि मकान का स्टील का बनाया गया गेट गायब है। साथ ही घर के दरवाजों व खिड़कियों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर पहुंचा। उसने डेढ़ लाख में स्टील का गेट लगवाया था, जिसका एक हिस्सा चोर ले गए। इसके अलावा घर के अंदर सामान इधर से उधर किया हुआ है।
12 बजे आए चोर, 4 बजे तक दी वारदात अंजाम
मेजर नरेंद्र ने बताया कि पड़ोस में एक पुलिसकर्मी का मकान है, जिसने सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। फुटेज की जांच की तो पता चला कि चोर 12 बजे के करीब आए, जब घर के अंदर जेवरात व नकदी नहीं मिली तो गेट ही उतारकर ले गए। करीब चार बजे सीसीटीवी कैमरे में पिकअप जाती दिखाई दे रही है, जिसके अंदर रखा स्टील का गेट व उसकी लाल रंग की पट्टी चमकती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
एसपी साहब, एरिया में सुरक्षा बढ़वाएं
एनएसजी मेजर का कहना है कि उसने रोहतक आने के बाद एसपी से बात की और पूरी वारदात से अवगत करवाया। साथ ही एरिया में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं
मकान मालिक का कहना है कि उसने लाखों रुपये खर्च कर मकान तो बना लिया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए। अब वारदात के बाद कैमरों के महत्व का अहसास हुआ। ऐसे में तुरंत सीसीटीवी कैमरे लगाएं हैं। साथ ही दूसरे लोगों को सलाह देता हूं कि कैमरे लगवाने में लापरवाही न बरतें।