फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now you will get 15 percent rebate in property tax and benefit of interest waiver till 31st

Rohtak News: अब 31 तक मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट और ब्याज माफी का लाभ

Thu, 29 Feb 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now you will get 15 percent rebate in property tax and benefit of interest waiver till 31st
रोहतक। नगर निगम अब प्रॉपर्टी टैक्स में 31 मार्च तक 15 प्रतिशत की छूट व ब्याज माफी देगा। वीरवार को मुख्यालय की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी किया गया। पहले की तरह शर्त रखी गई है कि प्रॉपर्टी मालिक को पहले टैक्स स्वयं प्रमाणित करना होगा।
विज्ञापन

निगम के रिकार्ड के मुताबिक साल 2023-24 के तहत 36 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट रखा गया था, लेकिन निगम अभी तक 23 करोड़ रुपये टैक्स ही वसूल कर सका है। सरकार ने टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए जुलाई से अक्तूबर, अक्तूबर से दिसंबर, जनवरी से 29 फरवरी तक टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट व 2011 से अब तक के टैक्स पर ब्याजमाफी की योजना लागू की थी। इसके बावजूद लोग टैक्स नहीं रहे हैं। ऐसे में सरकार ने अब चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 15 प्रतिशत छूट व पुराना बकाया पर ब्याज माफी की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

....
72 हजार खाली प्लाॅटों के मालिकों का पता नहीं
निगम के रिकार्ड में 2 लाख 18 हजार प्रॉपर्टी हैं। इसमें 72 हजार के करीब खाली प्लाॅट हैं, जिनके मालिकों का पता नहीं है। अभी तक करीब 25 हजार लोगों ने ही प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित की है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
काउंटर नंबर दो पर करवाएं बिल स्वयं प्रमाणित
निगम ने नागरिक सुविधा केंद्र में काउंटर नंबर दो पर प्रॉपर्टी टैक्स बिल स्वयं प्रमाणित करने के लिए व्यवस्था की है। इसके अलावा लोग पोर्टल पर भी अपने मोबाइल फोन नंबर या ई-मेल के माध्यम से भी बिल को स्वयं प्रमाणित कर सकते हैं।
वर्जन
सरकार ने 31 मार्च तक छूट व ब्याज माफी की समय सीमा बढ़ाई है। आम लोगों को चाहिए कि वे समय रहते टैक्स जमा करवाएं।
प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed