फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now up to 27 registrations will be done for admission in PG

पीजी में दाखिले के लिए अब 27 तक होंगे रजिस्ट्रेशन

Sat, 23 Oct 2021 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now up to 27 registrations will be done for admission in PG
कई दिनों की चुप्पी के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय आखिर शुक्रवार को जागा और पीजी में दाखिले का नया शेड्यूल जारी कर दिया। कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब 27 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे।
विज्ञापन

निदेशालय ने पीजी में दाखिले के लिए सात अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू किए थे। 11 अक्तूबर से कॉलेजों को ऑनलाइन वेरिफिकेशन करनी थी, लेकिन उसका मॉड्यूल ही जारी नहीं किया गया। फिर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि अगले आदेश तक बढ़ा दी गई। 22 को पहली मेरिट लिस्ट आनी थी, कई विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे और निराश हुए। सुबह तक निदेशालय की ओर से कोई निर्देश नहीं आया। फिर वेरिफिकेशन मॉड्यूल पोर्टल पर आ गया पर गाइडलाइन नहीं आईं, लिहाजा शिक्षक असमंजस में ही रहे। आखिर शाम को दाखिले का नया शेड्यूल जारी किया गया। इसके अनुसार 27 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। कॉलेज 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन वेरिफिकेशन कर सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट दो नवंबर को जारी होगी, जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम आएगा, वे 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। पहली वेटिंग लिस्ट 12 नवंबर को जारी होगी, 12 से ही फिजिकल ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी। 13 नवंबर से पोर्टल पर दोबारा रजिस्ट्रेशन या फॉर्म एडिटिंग का काम हो सकेगा। वहीं, 12 नवंबर 2021 से पीजी कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एमए लोक प्रशासन के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 25 को
एमए लोक प्रशासन पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की बढ़ी हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 25 अक्तूबर को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने बताया कि एमए लोक प्रशासन दो वर्ष की बढ़ी सीटों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 26 अक्तूबर को होगी। पात्र अभ्यर्थी सुबह 9 से 11 बजे तक हाजिरी लगवाएं, काउंसिलिंग 12.30 बजे शुरू होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च में एमबीए पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड पाठ्यक्रम तथा दो वर्षीय एमबीए जनरल ऑनर्स और बीई पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 26 अक्तूबर को होगी। इमसॉर के निदेशक प्रो. राजकुमार ने बताया कि रिक्त सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थी को सुबह नौ से 11 बजे तक इमसॉर कार्यालय में व्यक्तिगत हाजिरी दर्ज करवानी होगी, उसके बाद काउंसिलिंग शुरू होगी। विधि विभाग में बीए एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 25 अक्तूबर को, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 26 अक्तूबर को और एलएलएम शिफ्ट एक व दो पाठ्यक्रमों की बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 26 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed