फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the facility of digital radiography, X-ray machine will be available in civil hospital.

Rohtak News: सिविल अस्पताल में अब मिलेगी डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन की सुविधा

Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Now the facility of digital radiography, X-ray machine will be available in civil hospital.
झज्जर। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को जल्द ही डिजिटल रेडियोग्राफी एक्सरे मशीन की सुविधा मिल सकेगी। इसको इंस्टाल करने का काम किया जा रहा है। फिलहाल साफ्टवेयर और हार्डवेयर इंस्टाल कर इसका ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही मरीजों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल पुरानी मशीन खराब होने की वजह से उसको हटा दिया गया है और उसकी जगह डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

नई जांच मशीन से एक्स-रे की गुणवत्ता काफी बेहतर होगी। नई मशीन से एक्स-रे प्रिंट भी हो सकेंगे और आनलाइन डॉक्टरों के पास भेजे जा सकेंगे। साथ ही भविष्य में मरीजों को भी इसकी साफ्ट कॉपी उनके मोबाइल पर ही भेजी जा सकेगी। इससे एक्स-रे सीट का खर्चा कम हो सकेगा। यहां बता दें कि सरकारी अस्पताल की पुरानी एक्स-रे मशीन खराब हुए लगभग दस से बारह दिन हो चुके हैं। इस कारण मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। उनको बाहर से एक्स-रे कराना पड़ रहा है या फिर उनको बेरी अस्पताल में भेजा जा रहा है। जब तक नई मशीन इंस्टाल नहीं होगी, तब तक यह समस्या मरीजों के लिए बनेगी रहेगी। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जल्द नई मशीन चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मोर्चरी में लगाए गए चैंबर
सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भी नए चैंबर लगाए गए हैं। पुराने चैंबर खराब हो चुके थे। उसकी जगह नए चैंबर लगाए गए हैं ताकि शव रखने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिविल अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जा रही है। इससे मरीजों को बेहतर रिपोर्ट मिल सकेगी। इसे इंस्टाल करने का काम जारी है। जल्द ही मरीजों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed