{"_id":"6150cd8a8ebc3efb8a29b3af","slug":"now-the-eyes-of-the-students-are-on-the-physical-counseling-rohtak-news-rtk625228532","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिजिकल काउंसलिंग पर टिकीं विद्यार्थियों की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिजिकल काउंसलिंग पर टिकीं विद्यार्थियों की निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने दो मेरिट लिस्ट जारी कर दी हैं। अब विद्यार्थियों की निगाहें फिजिकल काउंसलिंग पर टिकीं हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद फीस जमा करने की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। सोमवार को फ्री डे है, निदेशालय पोर्टल को दोबारा से सेट करेगा ताकि विभिन्न कॉलेजों में सीटों के बारे में स्थिति साफ हो सके।
28 सितंबर को उच्च शिक्षा निदेशालय का पोर्टल एडमिशन दोबारा खुलेगा, जिससे विद्यार्थी अपनी गलतियां ठीक कर सकेंगे। पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद बहुत से विद्यार्थी शिकायत लेकर संबंधित कॉलेजों में पहुंचे थे। बहुत से विद्यार्थियों के अंक ज्यादा होने के बावजूद उनका नाम लिस्ट में नहीं आया था। इस बारे में स्पष्ट किया गया कि सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की वजह से ऐसा हुआ। कुछ विद्यार्थियों ने कॉलेजों की प्राथमिकता ठीक नहीं भरी थी। कुछ विद्यार्थी ऐसे थे, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवाया था क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। वे सीधे ही कॉलेजों में पहुंचे कि उनका दाखिला कर लिया जाए। अब 28 को पोर्टल खुलने के बाद ऐसे विद्यार्थियों के लिए दोबारा मौका है। विद्यार्थी पांच तक कॉलेज की प्राथमिकता दे सकते हैं। जबकि, सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन तो कितने भी दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर जाकर एडिट करना होगा। नए रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल से ही होंगे। उधर, कॉलेजों को भी सीटों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस बार दूसरी मेरिट लिस्ट में काफी कम नाम दिए गए हैं, इसलिए कॉलेजों में ज्यादा सीटें खाली पड़ी हैं। वे 28 सितंबर को कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर मेरिट के आधार पर दाखिले कर लेंगे। विद्यार्थी भी अपनी प्राथमिकता के अनुसार कॉलेजों में जाएंगे।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।