फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now the city bus will reach other government offices including the mini secretariat

Rohtak News: अब लघु सचिवालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों तक भी पहुंचेगी सिटी बस

Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now the city bus will reach other government offices including the mini secretariat
24सीटीके29 बजरंग भवन ​​स्थित रेलवे एलिवेटेड पास खोदी गई सड़क। संवाद
रोहतक। सिटी बस सेवा के लिए करीब दो माह बाद लघु सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता सरल होता नजर आ रहा है। अब बजरंग भवन स्थित बाधा बने रेलवे एलिवेटेड से इलेक्ट्रिक बसों का निकलना आसान होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) की ओर से बजरंग भवन स्थित रेलवे एलिवेटेड के नीचे की सड़क काटकर मार्ग को गहरा किया जा रहा है, जिससे अब जल्द ही इलेक्ट्रिक बस लघु सचिवालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों तक चलेंगी। रोडवेज अधिकारी ने बताया कि रेलवे एलिवेटेड पुल की ऊंचाई करीब साढ़े 10 फीट और इलेक्ट्रिक बसों की ऊंचाई साढ़े 11 फीट है। इस कारण बसें आगे नहीं जा सकती थी, जिससे रोडवेज ने इसके सुधार के लिए जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा, ताकि बसों को संचालन लघु सचिवालय तक किया जा सके। वहीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के बेहतर संचालन के लिए रोडवेज व जिला प्रशासन की मांग पर रेलवे एलिवेटेड पुल के नीचे करीब दो फीट सड़क काटकर फ्लेक्सिबल (तारकोल) सड़क बनाई जाएगी, जिससे बसें आसानी से आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन

----------------

बस अड्डा से लघु सचिवालय तक लगेगा 20 रुपये किराया
रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि बस अड्डा से पीजीआई तक बसों का संचालन किया जा रहा है। बजरंग भवन एलिवेटेड पुल के नीचे से रास्ता सरल होने के बाद बसों का संचालन लघु सचिवालय व आगे तक किया जाएगा। बस अड्डा से लघु सचिवालय तक बसों में 20 रुपये किराया लगेगा। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय से आगे बसों को सर्वे किया जाएगा उसके बाद आगे का मार्ग निर्धारित किया जाएगा। हालांकि, सिटी बसों का संचालन हिसार बाईपास तक किया जाना है। अगर बस फ्लाईओवर से नीचे से निकलती हैं तो इनका स्लॉपेज छोटूराम चौक, शांतमई चौक, शौरी मार्केट, भिवानी स्टैंड व पुराना बस स्टैंड होगा। वहीं, फ्लाईओवर के ऊपर से जाने पर केवल वाहन पार्किंग के निकट इनका स्टाॅपेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
वर्जन
रोडवेज की मांग पर बजरंग भवन स्थित एलिवेटेड पुल के निकट सड़क को लगभग दो फीट गहरा किया जा रहा है। लगभग दस दिन में सड़क निर्माण पूरा किया जाएगा।
- अरुण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
------------
वर्जन
जल्द ही सिटी बसों का लघु सचिवालय तक संचालन किया जाएगा। लघु सचिवालय आगे हिसार बाईपास तक बस संचालन के लिए सर्वे किया जाएगा।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed