फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now retired IAS, HCS and judicial officers will investigate the charges against Grade-A and B officers in Electricity Corporation

अब बिजली निगम में ग्रेड-ए व बी के अधिकारियों पर लगने वाले आरोपों की जांच सेवानिवृत्त आईएएस, एचसीएस व न्यायिक अधिकारी करेंगे

Tue, 13 Apr 2021 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now retired IAS, HCS and judicial officers will investigate the charges against Grade-A and B officers in Electricity Corporation
अब बिजली निगम के ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोपों की जांच सेवानिवृत्त आईएएस, एचसीएस व न्यायिक अधिकारी करेंगे। यूएचबीवीएन ने सरकार के फैसले को लागू करते हुए 38 सेवानिवृत्त अधिकारियों का पैनल भी बना दिया है। निगम प्रत्येक जांच अधिकारी को 15 हजार रुपये के अलावा अन्य खर्च भत्ते के रूप में देगा। अब ऐसा नहीं होगा कि जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में पहुंच दिया जाए या लीपापोती कर दी जाए।
विज्ञापन

अभी तक अधिकारियों पर लगने वाले आरोपों की जांच समतुल्य (बराबर के अधिकारी) या उच्चाधिकारी करते आ रहे थे। इससे अधिकांश मामलों जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में पहुंच गए तो कई में क्लीन मिलने पर आरोप-प्रत्यारोप लगे। इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मार्च में फैसला लिया कि ग्रेड-ए व ग्रेड-बी के अधिकारियों की जांच रिटायर्ड अधिकारियों से कराई जाएगी। इसके तहत जांच के लिए 38 सेवानिवृत्त आईएएस, एचसीएस व न्यायिक अधिकारियों का पैनल बना लिया गया है, जो बिजली निगम में जांच करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रत्येक जांच के लिए नामित अधिकारी को 15 हजार रुपये के अलावा अन्य भत्तों का भुगतान किया जाएगा। यह आदेश एडिशनल चीफ सेक्रेटरी विजिलेंस विभाग ने जारी किया है।
विज्ञापन

पैनल में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारी
एमके मिढा आईएएस, बीपी बत्रा आईएएस, ओपी गुप्ता जिला जज, विजय कुमार वर्मा ज्वाइंट डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन, आरसी शर्मा एचसीएस, आरके वर्मा आईएएस, आईएम खुनगर आईएएस, आरआर बंसवाल आईएएस, पीसी सिंघल जिला सेशन जज, ओपी गर्ग एडिशनल डिस्ट्रिक सेशन जज, केएस अरोड़ा एडिशनल टैक्सेशन कमिश्नर, डीडी गौतम आईएएस, आरपी बजाज डिस्ट्रिक एवं सेशन जज, आरपी भसीन डिस्ट्रिक एवं सेशन जज, एचपी चौधरी आईएएस, बलवंत सिंह आईएएस, हरीराम डिस्ट्रिक एवं सेशन जज, वीजी गोयल एचसीएस, ओपी लंग्यान आईएएस, बीके श्रीवास्तव आईएएस, रोशन लाल एचसीएस, एमपी बंसल आईएएस, कृष्ण लाल मानहंस आईएफएस, डॉ. डीआर यादव मेडिको लीगल एडवाइजर टू गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा एवं डायरेक्टर पीजीआईएमएस रोहतक, नरेंद्र कुमार वाधवान आईएएस, श्रीप्रकाश लाल आहुजा जिला एवं सेशन जज, रमेश कृष्ण आईएएस, सतीश कुमार कात्याल एचसीएस, मोहिंदर कुमार आईएएस, जयदेव नरवाल आईएएस, वाईसी भारद्वाज एचसीएस, एके यादव आईएएस, आरसी बंसल जिला एवं सेशन जज, राजकुमार गर्ग एचसीएस, पीके शर्मा एचसीएस, भाल सिंह विश्नोई एचसीएस, डीपी सिंह एचसीएस, टीके शर्मा आईएएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed