फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now renovation will be done with Rs 40 crore

Rohtak News: अब `40 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

Mon, 12 May 2025 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Now renovation will be done with Rs 40 crore
11सीटीके10 गोहाना-लाखनमाजरा-महम-भिवानी स्टेट हाइवे-16ए की खस्ता हालत। संवाद
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। जिले से होकर जाने वाले तीन राज्य राजमार्गों (स्टेट हाइवे) के अच्छे दिन आने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से राज्य राजमार्गों के सड़क सुधार कार्य को मुख्यालय से हरी झंडी यानी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। फिलहाल, इन राजमार्गों की हालत खस्ता है।
लाखन माजरा-भिवानी जैसे स्टेट हाईवे से जाने वाले वाहन चालकों को अनेक गड्ढों व टूटी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। अब जल्द सड़क दुरुस्त होगी। स्टेट हाईवे-16ए पर अनेक जगह गड्ढ़े हैं। ये हादसों का कारण भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर (लोक निर्माण विभाग सड़क शाखा) ने नए वित्त-2025-26 में होने वाले सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। इनमें से तीन राज्य राजमार्गों (स्टेट हाइवे) को 9 मई को मुख्यालय ने अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम स्वीकृति के साथ फंड भी जारी कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि राज्य मुख्यालय से प्रदेश के 21 राज्य राजमार्गों को करीब 283 करोड़ रुपये की लागत से सुधार कार्य की मंजूरी मिली है। इनमें जिले के तीन हल्कों से गुजरने वाले राज्य राजमार्गों को भी सुधार के लिए फंड जारी हुआ है।

इनमें महम का गोहाना-लाखनमाजरा-महम-भिवानी स्टेट हाईवे-16ए, गढ़ी सांपला किलोई का रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सड़क स्टेट हाईवे-18 व कलानौर का रोहतक-भिवानी स्टेट हाईवे-16 शामिल हैं। इन राज्य राजमार्गों का टेंडर प्रक्रिया पूरी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गोहाना- लाखनमाजरा-महम-भिवानी स्टेट हाईवे- 16 का है जो 40 करोड़ से 37किमी फ्लेक्सिबल रोड (तारकोल) बनाया जाना है। वहीं, रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सड़क का सुधार कार्य सोनीपत स्टैंड से शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed