{"_id":"fae99ae61fac84d9cf310a149144e50a","slug":"now-nss-also-cbs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘एनएसएस’ भी क्रेडिट बेस्ड सब्जेक्ट में शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ‘एनएसएस’ भी क्रेडिट बेस्ड सब्जेक्ट में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 14 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस से जुड़े और जुड़ने की मंशा रखने वालों विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।
एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) को इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर तैयार करने की कवायद परवान चढ़ने लगी है। मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने एनएसएस को क्रेडिट बेस्ड सब्जेक्ट बनाने का खाका तैयार कर लिया है।
जीसी ने इस संबंध में देश की सभी यूनिवर्सिटी को पत्र भी जारी कर दिया है कि यह कोर्स इसी सत्र से लागू किया जाए। ऐसा होने पर एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों को भविष्य में सीधा लाभ मिलेगा।
इस संबंध में यूजीसी के सचिव प्रोफेसर जसपाल एस. संधू ने सभी यूनिवर्सिटी को पत्र जारी कर दिया है। दरअसल, यूजीसी के सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन (सीएबीई) की एक बैठक 10 अक्टूबर 2013 को हुई थी।
विज्ञापन
इसमें एनएसएस को उच्च शिक्षा में एक इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर तैयार करने पर सहमति बनी थी। अब मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने एनएसएस को क्रेडिट बेस्ड इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर लांच करने का खाका तैयार कर लिया है। डॉ. संधू ने बताया कि इसका खाका यूजीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। कहा कि सभी यूनिवर्सिटी इसे इसी सत्र से लागू करें ताकि विद्यार्थियों को इसका फायदा मिल सके।