फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now notice given to the shopkeepers of Shourie Market

अब शौरी मार्केट के दुकानदारों को थमाया नोटिस

Thu, 28 Apr 2022 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Now notice given to the shopkeepers of Shourie Market
शौरी मार्केट में बिजली के खंभों पर भी नोटिस चस्पा करती नगर निगम टीम। - फोटो : RohtakCity
रेलवे रोड का अतिक्रमण हटाने के साथ ही निगम प्रशासन का रुख शौरी मार्केट की तरफ हो गया है। जिसके तहत बुधवार को निगम टीम ने शौरी मार्केट के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया। यही नहीं, मार्केट की दीवारों, खंभों आदि पर भी नोटिस को चिपका दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण विरोधी अभियान की सफलता के बाद अधीनस्थों के साथ कैंप कार्यालय में बैठक की। जिसमें तय हुआ कि अब शौरी मार्केट, प्रताप बाजार, प्रताप चौक, चमेली मार्केट, गांधी कैंप बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इन बाजारों में हजारों की संख्या में रोजाना लोगों का आवागमन होता है। वाहनों के बेतरतीब खड़े होने और अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति रहती है। इस समस्या का निदान करने के लिए तेजी से अभियान चलाया जाए। निगम आयुक्त के आदेश पर भूमि अधिकारी सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में निगम टीमों ने बुधवार दोपहर में शौरी मार्केट के एक-एक दुकानदार को नोटिस देकर खुद ही अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम टीम तोड़फोड़ करेगी। इसके अलावा निगम की टीम ने शौरी मार्केट की दुकानों, दीवारों, खंभों आदि पर भी नोटिस चस्पा कर दिए, ताकि दुकानदार जानकारी नहीं होने का बहाना नहीं बना सकें।
विज्ञापन

संकरी जगहों पर अतिक्रमण पर चलेगा हथौड़ा
शहर के कई प्रमुख बाजारों की सड़कें काफी संकरी हैं, जिनमें बुलडोजर का जाना संभव नहीं है। ऐसे में निगम के सामने घन की चोट से ही अतिक्रमण तोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। संकरे रास्तों का अतिक्रमण हटाने के लिए निगम घन का इंतजाम कर रहा है। उम्मीद है कि तीन-चार दिन में पर्याप्त संख्या में निगम घन खरीद लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौरी मार्केट के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस थमा दिए हैं। इसके बाद प्रताप बाजार, प्रताप चौक, चमेली मार्केट, गांधी कैंप से अतिक्रमण हटाया जाएगा। संकरी गलियों में बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ना संभव नहीं है, इसलिए हथौड़ा और घन से तोड़फोड़ होगी। डॉ. नरहरि बांगड़, नगर निगम आयुक्त

शौरी मार्केट के दुकानदार को नोटिस थमाती नगर निगम की टीम।

शौरी मार्केट के दुकानदार को नोटिस थमाती नगर निगम की टीम।- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed