{"_id":"650376d2296cda403c01bb97","slug":"now-gold-chain-snatched-in-sector-1-rohtak-news-c-17-roh1018-246523-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अब सेक्टर एक में सोने की चेन छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अब सेक्टर एक में सोने की चेन छीनी
विज्ञापन
रोहतक। शहर में लूट और झपटमारी की वारदात थम नहीं रही हैं। बुधवार को शीला बाईपास पर लूट और बाबरा मोहल्ले में झपटमारी की वारदात के आरोपी पुलिस की पकड़ में आए ही नहीं कि वीरवार सुबह स्नेचिंग की वारदात ने कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए। इस बार घटना को सेक्टर-एक में सुबह साढ़े सात बजे अंजाम दिया गया। बाइक सवार दो युवक सोनीपत जिले के खरखौदा ब्लॉक के ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर (खंड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) डॉक्टर संजय को थप्पड़ मारकर सोने की चेन तोड़कर ले गए। एक युवक ने पीछा भी किया, लेकिन झपटमार शीला बाईपास की तरफ फरार होने में कामयाब रहे। अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
सेक्टर एक डॉक्टर संजय ने पुलिस को बताया कि वह खरखौदा के सरकारी अस्पताल में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर ऑफिसर है। साथ ही परिवार सहित सेक्टर एक में रहता है। वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुत्ते को घूमाने के लिए ताऊ देवीलाल पार्क के पास आया था। पार्क की पश्चिम दिशा की दीवार के साथ बने फुटपाथ पर एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के सामने पहुंचा तो एक युवक पीछे से आया और गले पर झपटा मारा। जब तक वह कुछ समझ पाता, युवक उसकी सोने की तीन ग्राम की चेन तोड़कर भागता नजर आया। थोड़ी दूरी पर उसका साथी पल्सर बाइक लेकर खड़ा था, उक्त युवक ने हेलमेट लगा रखा था। वह उसके पीछे बैठकर शीला बाईपास की तरफ भाग गया। तभी एक युवक अपनी मां को लेकर जा रहा था। उसने बाइक का पीछा कर आरोपियों की बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन झपटमार शीला बाईपास की तरफ भागने में कामयाब रहे।
सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। नर्सरी में लगे कैमरे में युवक बाइक पर भागते नजर आ रहे, लेकिन ज्यादा दूरी व गति होने के कारण बाइक का नंबर दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
स्कूल के समय पर सक्रिय हो रहे झपटमार
सुबह स्कूल जाने व दोपहर बाद स्कूल से लौटते समय झपटमार सक्रिय हो रहे हैं। जनता कॉलोनी में बाइक सवारों ने उस समय महिला शिक्षिका का पर्स छीना था, जब वह स्कूल से लौट रही थी। वहीं, अब सेक्टर एक में डॉक्टर की चेन सुबह साढ़े सात बजे छीनी, जब महिलाएं स्कूल जाती हैं। पीड़ित डॉक्टर संजय ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसी समय पर गश्त बढ़ाई जाए।
प्रशासन सेक्टरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। पूरे कार्यकाल वे हाउस के अंदर सेक्टरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करते रहे। कैमरे नहीं लगाए गए। अब सेक्टर एक व सेक्टर 14 की पुलिस चौकी खत्म कर दी। पहले ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को चेताया था कि सेक्टरों का एरिया खुला है। यहां झपटमार सक्रिय रहते हैं। अब वारदात भी हो गई। समय रहते कदम उठाए जाएं।
कदम सिंह, पार्षद वार्ड नंबर 11 एवं सेक्टर एक आरडब्ल्यू के पूर्व प्रधान
हाल के दिनों में स्नेचिंग की घटनाएं
28 अगस्त : सांपला के चुलियाना मोड़ पर किरयाणा व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर लूटा।
29 अगस्त : कटसेरा रोड पर चाय विक्रेता को पिस्तौल दिखाकर लूटने के केस में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है।
30 अगस्त : विश्वकर्मा चौक पर कार छीनी, लेकिन लुटेरे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
30 अगस्त : दुर्गा भवन के पास महिला का बैग छीना। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
31 अगस्त : हकीकत नगर में हरिसिंह कॉलोनी की महिला का बैग छीना।
9 सितंबर : जनता कॉलोनी में स्कूल से लौट रही शिक्षिका का पर्स छीना।
10 सितंबर : गोहाना अड्डे पर दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर संचालक को चाकू मारकर लूटा। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।
13 सितंबर : बाबरा मोहल्ले में खिड़वाली की महिला का बैग छीना।
13 सितंबर : शीला बाईपास पर गोली मारकर दुकानदार से नकदी और दो मोबाइल फोन छीने।
वर्जन
लूट व झपटमारी रोकने के लिए प्रयास जारी है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी के लिए सीआईए व दूसरी टीमें लगी हैं। गश्त भी तेज की जा रही है।
हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक