फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now 10 thousand reward on the accused of robbery

लूट के आरोपी पर अब 10 हजार का इनाम

Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now 10 thousand reward on the accused of robbery
रोहतक। हसनगढ़ बस अड्डे पर क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से 40 हजार रुपये लूटने का आरोपी एक सप्ताह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसकी सूचना देने पर इनाम की राशि पांच से 10 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी सांपला मेधा भूषण ने बताया कि पश्चिमी बंगाल के चौबीस परगना निवासी डॉक्टर अरुण ने शिकायत दी थी कि उसने हसनगढ़ गांव के अड्डे पर क्लीनिक खोल रखा है। रात करीब पौने आठ बजे एक युवक क्लीनिक में घुसा और पिस्तौल दिखाकर डॉक्टर से 40 हजार रुपये लूट कर ले गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं दे रहा है। एएसपी ने बताया कि आम लोग उसके बारे में सांपला थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 7082999125 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9996464100 पर सूचना दें। पुलिस 10 हजार रुपये न केवल इनाम देगी, बल्कि पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed