फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Notorious criminal Mohit injured in encounter by Rohtak Police

रोहतक पुलिस को बड़ी सफलता: कुख्यात अपराधी मोहित एनकाउंटर में घायल, हथियार बरामद

Wed, 10 Dec 2025 09:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 09:13 PM IST
सार

पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि मोहित रोहतक में किसी बड़ी फायरिंग वारदात की योजना बना रहा है और सोनीपत जिले के एक सरपंच की हत्या की साजिश भी रच रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Notorious criminal Mohit injured in encounter by Rohtak Police
मोहित, कुख्यात बदमाश - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक पुलिस ने राज्य में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात बदमाश मोहित पुत्र जयभगवान निवासी गांव कथूरा, जिला सोनीपत (वर्तमान पता शीतल नगर, रोहतक) को बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। मोहित कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल (गांव बोहर) का सक्रिय सहयोगी है, जो फिलहाल विदेश से अपने गैंग को संचालित कर रहा है। यह वही मोहित है जिसने 29 अक्टूबर 2025 को करनाल के अल्फा सिटी स्थित एक ऑफिस पर अपने साथियों के साथ करीब 50 राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

विज्ञापन


मुठभेड़ की कार्रवाई

पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि मोहित रोहतक में किसी बड़ी फायरिंग वारदात की योजना बना रहा है और सोनीपत जिले के एक सरपंच की हत्या की साजिश भी रच रहा है। बुधवार शाम करीब 7:45 बजे, थाना आईएमटी रोहतक क्षेत्र में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। रोकने पर आरोपी मोहित ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान आरोपी मोहित गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। मौके से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोल और एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


आपराधिक पृष्ठभूमि

मोहित पर कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, अपहरण, हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं। वह पहले भी अपहरण के एक मामले में सात वर्ष की सजा काट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed