फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Non-willful murder case filed against SDO and two JEs in case of death of electric worker by current

करंट से बिजलीकर्मी की मौत मामले में एसडीओ व दो जेई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Non-willful murder case filed against SDO and two JEs in case of death of electric worker by current
हाईवे पर जाम लगा कर बैठी महिलाएं।। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
गद्दी खेड़ी गांव में शनिवार शाम ट्रांसफार्मर पर काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एसडीओ व दो जूनियर इंजीनियर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उक्त तीनों आरोपियों की लापरवाही से बंद लाइन चालू की गई। वहीं, रविवार दोपहर परिजनों, ग्रामीणों के साथ महम विधायक बलराज कुंडू धरने पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तार और मुआवजा मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एसडीएम राकेश कुमार और डीएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन विधायक और ग्रामीणों ने जाम खोलने से साफ मना कर दिया। मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान लाइनमैन कर्मवीर की मौत हुई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो, परिवार को मुआवजा मिले और आश्रित को नौकरी दी जाए। वहीं विधायक कुंडू भी बिजली निगम के बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। इसके बाद निगम के एसई एसके बंसल मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया और मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इससे पहले मामले में मृतक की पत्नी सीमा ने बहु अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि उसका पति करीब 25 साल से डीसी रेट पर लाइनमैन का काम कर रहा था। शनिवार को एसडीओ मनिता धनखड़, जूनियर इंजीनियर अर्जुन व जूनियर इंजीनियर पवन सैनी की अनुमति से परमिट लेकर बिजली सप्लाई बंद करवाकर वे अन्य साथियों के साथ काम पर गए थे। लेकिन अचानक बिजली सप्लाई चालू करवा दी। अधिकारियों की लापरवाही से उसके पति की मौत हुई है। पुलिस ने एमडीओ व दो जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मवीर पिछले करीब 20-22 वर्षों से एसडीओ सब अर्बन डिविजन रोहतक के अधीन कार्यरत था। 27 जून को शाम 4 से 5 बजे के बीच लाइन मरम्मत का काम करते वक्त उसकी मौत हो गई। कर्मवीर एक कर्मठ कर्मचारी था। विभाग को उसकी मौत का दुख है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विभाग के सारे लाभ जोकि ऑन ड्यूटी एक्सीडेंट के लिए मिलते हैं, वो सभी लाभ मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। विभाग की एसडीओ सब अर्बन मनीता धनखड़ पर परिजनों ने अभद्रता का आरोप लगाया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश बंसल, एसई यूएचबीवीएन
परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए करेंगे संघर्ष : कुंडू
महम के विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि सरकार पक्के कर्मचारियों की नियुक्ति करने की बजाय ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारी नियुक्त करके युवाओं का शोषण कर रही है। हादसा होने पर ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मचारी के परिजनों के साथ इसी तरह से अन्याय किया जाता है। मृतक कर्मवीर के परिजनों के साथ हुए हादसे से गहरा दुख पहुंचा है। परिजनों को उचित न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। वहीं अपने स्तर पर भी हर संभव सहायता की जाएगी।
अधिकारियों के अपने तर्क
अभी यह साफ नहीं है कि वह ट्रांसफार्मर लगाने गए थे या सही करने। सोमवार को ऑफिस आने पर ही पूरी डिटेल देंगे। एक्सईएन को जानकारी दी गई है। जब तक रिपोर्ट पूरी नहीं बनेगी तब तक किसी को कुछ नहीं बता सकते हैं। जूनियर इंजीनियर की उपस्थिति नहीं होने के सवाल पर कहा कि जब रिपोर्ट बन जाए तब कुछ कह सकते हैं।

- मनिता धनखड़, एसडीओ
जांच रिपोर्ट सोमवार को बनाएंगे। मौके पर जाकर देखेंगे तभी पता चलेगा, जब कहा गया कि रविवार की वजह से जांच नहीं हो सकी है?
- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन
सुलगते सवाल :
- परमिट लेकर बिजली सप्लाई बंद की तो बिना टीम लौटे कैसे चालू की?
- ट्रांसफार्मर पर टीम के काम करने के दौरान जेई की मौजूदगी क्यों नहीं थी?
- ट्रांसफार्मर में क्या खराबी थी? जिसकी सूचना एसडीओ को क्यों नहीं थी?

बिजली कर्मचारी कर्मवीर की मौत के बाद हाईवे पर जमा भीड़।

बिजली कर्मचारी कर्मवीर की मौत के बाद हाईवे पर जमा भीड़। - फोटो : RohtakCity

बिजली कर्मचारी कर्मवीर की करेंट लगने से मौत के बाद मुआवजे और अधिकारीयों को स्सपैंड करने की मांग क

बिजली कर्मचारी कर्मवीर की करेंट लगने से मौत के बाद मुआवजे और अधिकारीयों को स्सपैंड करने की मांग क- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed