{"_id":"8624274965594770719b6f76314559f0","slug":"no-releaf-32-thousand-bed-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के 32 हजार विद्यार्थियों को नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड के 32 हजार विद्यार्थियों को नहीं मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 28 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड के 32 हजार विद्यार्थियों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। प्रेक्टिकल परीक्षाओं की वीडियोग्राफी कराने और इसका खर्च कॉलेजों से वसूलने के एमडीयू प्रशासन के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई की तारीख बढ़ गई है। 26 अगस्त को सुनवाई के बाद 31 अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई है। अब हजारों विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
एमडीयू प्रशासन ने निर्णय लिया था कि प्रेक्टिकल परीक्षाओं की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और खर्च कॉलेजों से लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी के इस निर्णय के खिलाफ एसएफएस कॉलेज एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में अर्जी लगा दी। कोर्ट ने 4 अगस्त को प्रेक्टिकल परीक्षा पर भी रोक लगा दी थी। एसोसिएशन के मुताबिक कोर्ट ने अब 31 अगस्त की तारीख दी है।
सेशन हो सकता है लेट
इधर, विद्यार्थियों में यह संशय बैठ गया है कि बीएड का सेशन लेट हो जाएगा। यदि 31 अगस्त को भी कोई निर्णय नहीं हुआ तो परीक्षाएं अटकी ही रहेंगी। निर्णय होने के बाद एमडीयू को नए सिरे से प्रेक्टिकल परीक्षाओं के लिए तारीख घोषित करनी होगी। इसके बाद रिजल्ट बनाने में भी वक्त लगेगा।