फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No rain for third consecutive day, possibility even today

Rohtak News: लगातार तीसरे दिन नहीं हुई बारिश, आज भी संभावना

Thu, 25 Jul 2024 06:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
No rain for third consecutive day, possibility even today
रोहतक। बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान लगातार फेल रहा है। बुधवार को तीसरे दिन भी मानसूनी बारिश नहीं हुई। विभाग की ओर से 21 से 26 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। साथ ही लोग जलभराव होने से भी परेशान हैं। जरा सी बारिश हो जाने पर पूरा शहर तालाब बन जाता है। एक तरफ गर्मी से राहत के लिए लोग बारिश की दुआ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बारिश के बाद जलभराव एक बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

मानसून टर्फ दक्षिण की तरफ बने रहने से मानसूनी बारिश अब तक कम हुई है। इसके कारण खेतों की नमी भी काफी कम हो गई थी। इससे किसान चिंतित थे। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो मानसून के प्रवेश से अब तक कम बारिश दर्ज की गई है। वीरवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed