{"_id":"66dcddecce808781d00ba104","slug":"no-one-has-the-right-to-shoot-in-the-name-of-banned-meat-balraj-rohtak-news-c-17-roh1020-499386-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस के नाम पर किसी को गोली मारने का अधिकार नहीं: बलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांस के नाम पर किसी को गोली मारने का अधिकार नहीं: बलराज
Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सामाजिक कार्यकर्ता बलराज सिंह आर्य ने जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कुछ असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ लोग प्रतिबंधित मांस को लेकर जबरन विवाद खड़ा करते हैं और पिछले दिनों इसी संदेह में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आगे कोई इस तरह की घटना न हो, इसलिए ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए और उनको समझाया जाए। जिससे वह कानून को अपने हाथ में न ले पाए। सांघी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि वह इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। चूंकि प्रतिबंधित मांस के नाम पर किसी को गोली मारने की छूट नहीं है।
विज्ञापन