{"_id":"67180921d5fe03268c043a64","slug":"no-confidence-motion-against-zilla-parishad-chairperson-manju-today-rohtak-news-c-17-1-roh1010-531065-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू के खिलाफ आज आएगा अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू के खिलाफ आज आएगा अविश्वास प्रस्ताव
Wed, 23 Oct 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
अनिल हुड्डा। स्रोत सोशलमीडिया
रोहतक। जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में पार्षदों की बैठक होगी। चेयरपर्सन की ओर से डी-बार किए गए 5 पार्षदों को हाईकोर्ट या सरकार से राहत नहीं मिली। अदालत से डी-बार आदेशों को रोकने के लिए स्टे नहीं मिला है। अब डी बार किए ये पार्षद अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कर सकेंगे या नहीं, इसका निर्णय डीसी अजय कुमार ले सकते हैं।
साल 2022 में हुए जिला परिषद के चुनाव में 14 पार्षद चुनकर आए। दिसंबर में वार्ड नंबर पांच से पार्षद मंजू हुड्डा को सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुना गया था। वार्ड 4 से पार्षद अनिल हुड्डा वाइस चेयरमैन बने थे। इस बीच डेढ़ साल बाद ही पार्षदों के बीच दो गुट बन गए। जुलाई 2024 में मामला इतना बढ़ा कि जिला परिषद की बैठक में हंगामे के बाद वाइस चेयरमैन ने प्रस्ताव रखा कि वे चेयरमैन की तरफ से जारी एजेंडे को नहीं मानते और अपने तरीके से हाउस की प्रक्रिया चलाएंगे। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। बाद में चेयरपर्सन ने वाइस चेयरमैन और उनके साथी पार्षदों को अगली बैठक में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। पार्षदों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए जिला परिषद चेयरपर्सन से जवाब मांगा है। साथ ही सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि तय की है। अदालत ने चेयरपर्सन को बैठक बुलाने पर रोक नहीं लगाई है। इससे पहले, 6 सितंबर को अनिल हुड्डा के नेतृत्व में 10 पार्षदों ने डीसी अजय कुमार को शपथ पत्र देकर चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। चुनाव आचार संहिता पहले ही लग चुकी थी। ऐसे में डीसी ने प्रस्ताव विचार के लिए रख लिया। 11 अक्तूबर को डीसी ने नोटिस जारी कर 23 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाई है।
ये पार्षद चेयरपर्सन के खिलाफ दे चुके हैं शपथ पत्र
अमित रांगी पार्षद वार्ड 1, पूजा पार्षद वार्ड 2, मांगेराम चिड़ी वार्ड 3, वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा वार्ड 4, सतपाल हुड्डा वार्ड 6, सीमा वार्ड 7, धीरज मलिक वार्ड 8, नीलम वार्ड 9 और सोनू वार्ड 14 ने चेयरपर्सन के विरोध में शपथ पत्र दिया है।
विज्ञापन
..........
ये पार्षद किए गए थे डी-बार
वार्ड चार से पार्षद एवं वाइस चेयरमैन अनिल कुमार, वार्ड एक से पार्षद अमित रांगी, वार्ड 8 से पार्षद धीरज मलिक, वार्ड 14 से पार्षद सोनू पिलाना व वार्ड 11 से पार्षद दीपिका को जिला परिषद की एक बैठक के लिए डी बार किया गया था।
...........
ये पार्षद लेंगे आज निर्णय
जयदेव डागर, वार्ड 10
सुमन वार्ड 12
सतीश वार्ड 13
नोट : चेयरपर्सन मंजू हुड्डा खुद वार्ड पांच से जिला पार्षद हैं।
.....
पांच पार्षद नहीं भाग ले सकते बैठक में : मंजू हुड्डा
जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के पीए चंद्रेश कपूर ने बताया कि मंजू हुड्डा ने बयान जारी कर कहा है कि 26 जुलाई की बैठक में हंगामे के बाद पांच पार्षदों को बाहर कर दिया था। इसके बाद अदालत में केस किया गया। सरकार के उपायुक्त एवं सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग ने जिला परिषद के आवेदन पर स्थगन देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में डीबार किए पार्षद बैठक में भाग नहीं ले सकते। इसलिए साजिश के तहत उसके पति व उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है।
डीसी की अध्यक्षता में होगी बैठक, सभी पार्षद लेंगे भाग : अनिल हुड्डा
जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा का कहना है कि अदालत में केस जिला परिषद की सामान्य मीटिंग से संबंधित है। डीसी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक बुलाई है। क्योंकि 14 में से 10 पार्षद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के खिलाफ शपथ पत्र दे चुके हैं। ऐसे में सभी पार्षद जिप की डीसी की ओर से बुलाई बैठक में भाग लेंगे।
....
पांच दिन पहले 500 किमी दूर निकल गए थे पार्षद
महिला पार्षद नीलम के पति जगबीर सिंह ने मीडिया को बताया है कि अविश्वास प्रस्ताव की तिथि तय होने के बाद लगातार पार्षदों से संपर्क किया जा रहा था। ऐसे में पांच दिन पहले पार्षद 500 किलोमीटर दूर घूमने चले गए थे। सोमवार सुबह जब उसके बेटे धैर्य का अपहरण हुआ, उस समय वह 200 किलोमीटर दूर था। सभी पार्षद डीसी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेंगे।
वर्जन-
-जिला उपायुक्त के आदेशों के अनुसार बुधवार को 11 बजे जिला परिषद की बैठक होगी। तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी तरह के नए आदेश नहीं आए हैं।
-शालिनी चेतल, सीईओ जिला परिषद