फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No cat eye reflectors on roads, how will accidents be prevented in fog?

Rohtak News: सड़कों पर कैट आई न रिफ्लेक्टर, कोहरे में कैसे रुकेंगे हादसे

Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
No cat eye reflectors on roads, how will accidents be prevented in fog?
बदलते मौसम में सड़क हादसे गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। कोहरे में हाईवे व शहर की मुख्य सड़कों पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। रात के अंधेरे व कोहरे में हादसे से बचाने वाले रिफ्लेक्टर व कैट आई ज्यादातर जगह नजर नहीं आते हैं। इस कारण वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ना पड़ता है। जरा सी लापरवाही सड़क हादसे का सबब बन जाती है। जनता की इस समस्या को लेकर विभिन्न सड़कों को दौरा किया गया तो यह सच सामने आया। प्रशासन इस ओर से निश्चिंत नजर आ रहा है।
विज्ञापन

घना कोहरा हो या अंधेरा, कैट आई व रिफ्लेक्टर रोशनी पड़ते ही वाहन चालकों का मार्गदर्शन करते हैं। इसके लिए इनका दुरुस्त होना व सही जगह लगा होना जरूरी है। शहर की मुख्य सड़क हो या हाईवे कैट आई, रिफ्लेक्टर जरूरी है। इनका हादसों पर अंकुश लगाने में अहम योगदान रहता है। इसके बावजूद अरसे से ज्यादा सड़कों से कैट आई व रिफ्लेक्टर गायब हैं। नतीजतन हादसे की आशंका बढ़ जाती है। हाल ही में छाया स्मॉग भी कुछ यही बयां कर गया है। स्मॉग में अनेक जगह सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें कई गंभीर हादसे हुए हैं। इसमें परिवहन नियमों की कमी खुलकर सामने आई। अब भी प्रशासन इस ओर नहीं जागा है। शीला बाईपास पर छोटे वाहनों के साथ भारी वाहनों का दिन भर आवागमन रहता है। यहां परिवहन नियमों के अनुसार संकेतक या कैट आई व रिफ्लेक्टर न होने से कोहरे में हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

सड़कों पर कैट आई व रिफ्लेक्टर जरूरी हैं। जहां ये नहीं हैं, वहां जगह सुनिश्चित कर इन्हें लगाया जाएगा। व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
- वाईवीआर शशि शेखर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed