{"_id":"6738e4dd0fa2c47d020a8a71","slug":"nmms2700-students-will-appear-in-the-exam-in-the-district-students-who-pass-will-get-scholarship-for-four-years-rohtak-news-c-17-roh1020-545938-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एनएमएमएस...जिले में 2700 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, पास होने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगी चार वर्ष तक छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एनएमएमएस...जिले में 2700 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, पास होने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगी चार वर्ष तक छात्रवृत्ति
विज्ञापन
रोहतक। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) योजना के तहत रविवार को शहर के नौ केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें जिले के 2700 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देंगे। परीक्षा पास करने पर विद्यार्थी को चार वर्ष तक हर माह एक-एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
यह योजना जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की है। इसमें जरूरतमंद विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से चुनकर उनका शैक्षणिक विकास करने के लिए सरकार सहायता देती है। इस परीक्षा में वह विद्यार्थी बैठ सकते हैं, जो राजकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख रुपये वार्षिक निर्धारित की गई है। परीक्षा का पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण पर आधारित होगा। इसमें विद्यार्थियों के तर्क विश्लेषण व संश्लेषण को जांचने के लिए 90 बहु-विकल्पीय प्रश्न होंगे। दूसरे भाग में बौद्धिक योग्यता परीक्षण आधारित होगा। इसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 व सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजकीय हाई स्कूल बाल आश्रम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोड, भवन एक एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू बिल्डिंग, भवन दो एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू बिल्डिंग, भवन एक एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरानी बिल्डिंग, नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक रोड, बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद जंक्शन, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीदों रोड।