फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nikit's body found floating in the canal in Akeri Madanpur on the 17th day

Rohtak News: 17वें दिन अकेड़ी मदनपुर में मिला नहर में बहे निकित का शव

Thu, 25 Apr 2024 07:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
Nikit's body found floating in the canal in Akeri Madanpur on the 17th day
रोहतक। 17 दिन से जनता कॉलोनी से लापता किशोर का शव अकेड़ी मदनपुर के पास नहर से बरामद हुआ। किशोर के भाई शव पहले बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में सात अप्रैल को दो सगे भाई 15 वर्षीय हिमांशु व 12 वर्षीय निकित बह गए थे। इसके बाद से इनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने इन्हें काफी तलाश किया। झज्जर में बाकरा हेड तक दोनों भाइयों को तलाश कर यह टीम वापस लौट आई। हिमांशु की चप्पल 25 मीटर दूर नहर की पटरी पर मिली थी। केस के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 25 फीट गहरी जेएलएन में 18 से 20 फीट पानी था। इसमें दोनों भाइयों को तलाशने में काफी दिक्कत आई। बाद में बड़े बेटे हिमांशु का शव अकेड़ी मदनपुर में मिला। अब दोनों के लापता होने के 17वें दिन छोटे बेटे निकित का शव मिला है। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

यह है मामला
सब्जी मंडी में फलों की रेहड़ी लगाने वाले और जनता कॉलोनी में रहने वाले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव जांडखेड़ा निवासी मोनू कश्यप ने दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि सात अप्रैल सुबह 11 बजे उसका बेटा 15 वर्षीय हिमांशु व उससे छोटा 12 वर्षीय निकित खेलने गए थे। इसके बाद से वे वापस नहीं आए। दोनों को कई जगह तलाश किया। शिवाजी कॉलोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। अगले दिन सुबह पता चला कि दोनों भाई गली के 12 साल के बच्चे साथ स्कूटी पर देखे गए थे। जब उसे बच्चे से परिजनों ने पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में बोला, तीनों स्कूटी पर सुनारिया गांव के नजदीक जवाहर लाल नेहरू नहर पर गए थे। वहां पर हिमांशु व निकित बह गए। इसके बाद से पुलिस व एनडीआरएफ की टीम उन्हें तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed