{"_id":"6918d3d060db1f8d160af7dd","slug":"night-temperature-dropped-by-three-degrees-in-a-week-morning-and-evening-cold-increased-rohtak-news-c-17-roh1020-762868-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक सप्ताह में तीन डिग्री गिरा रात का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक सप्ताह में तीन डिग्री गिरा रात का पारा, सुबह-शाम बढ़ी ठंड
विज्ञापन
38...रोहतक के गांधी कैंप स्थित मॉडल संस्कृति विद्यालय में छुट्टी होने पर घर जाते विद्यार्थी। स
रोहतक। जिले में एक सप्ताह के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह-शाम की हल्की ठंड होने लगी है। लोगों ने ऊनी वस्त्र पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं, ठंड के साथ शनिवार को सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार एक्यूआई भी 102 दर्ज किया गया है। इस आकड़े के अनुसार कहा जा सकता है कि शनिवार को शहर की हवा पहले से साफ रही है।
जिले में ठंड की शुरुआत हो गई है। सात नवंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 दर्ज किया गया है। यह हवा संतोषजनक श्रेणी में आती है।
-- -- -- -- -- --
विद्यालयों में पहुंचे नौनिहाल, नहीं हुए छुट्टी के आदेश
जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश रहा। उपायुक्त ने वायु गुणवत्ता के आधार पर अभी तक छुट्टी के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पत्रकारों को प्राथमिक स्कूल बंद न करने का जवाब देते हुए कहा कि प्रदूषण के स्तर में गिरावट आ रही है और एक्यूआई पर नजर रखी जा रही है। निगरानी की जार रही जब भी जरूरत पड़ेगी तो स्कूलों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फसल अवशेष जलाने पर निंदाना के किसान के खिलाफ केस
कृषि कल्याण विभाग के कर्मचारी फील्ड में उतरकर आग लगाने के मामलों पर निगरानी कर रहे हैं। विभाग के एसडीओ सूर्यकांत ने बताया कि 14 नवंबर को निंदाना के किसान जसबीर को खेत में फसल अवशेष जलाने पर केस दर्ज किया गया है।
-- -- -- -- --
रात के तापमान में आएगी कमी
एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। इससे सुबह व शाम के समय ठंड रह सकती है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है।