फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Night Domination: 21 youths arrested, three country-made pistols and nine cartridges found

नाइट डोमिनेशन : 21 युवक गिरफ्तार, तीन देसी पिस्तौल व नौ कारतूस मिले

Sun, 07 Aug 2022 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Night Domination: 21 youths arrested, three country-made pistols and nine cartridges found
रोहतक। जिला पुलिस ने शुक्रवार की रात 10 बजे से शनिवार तड़के चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 21 आरोपियों को काबू किया। इसमें तीन देसी पिस्तौल व 9 जिंदा कारतूस और 33 हजार 620 रुपये की नकदी भी मिली। 1882 वाहनों की जांच करते हुए पुलिस ने 29 वाहनों के चालान भी किए।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए विशेष नाइट डोमिनेशन में जिला पुलिस के डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों को शामिल किया गया। 152 पुलिस टीमों ने 50 जगह नाकेबंदी करके 608 दोपहिया, 528 चार पहिया व 746 बड़े वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले 29 वाहनों के चालान किए गए। जबकि एक वाहन जब्त किया गया। साथ ही 45 अजनबी पर्चे काटे गए। साथ ही 18 केस दर्ज 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

जुलाना के दो युवक अवैध हथियारों सहित दबोचे
वहीं, एवीटी स्टाफ के उपनिरीक्षक गोर्धन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान खेड़ी साध के पास जींद के जुलान निवासी विजय उर्फ बिजवा व राहुल उर्फ भोला को काबू किया। तलाशी लेने पर विजय के पास से एक देसी पिस्तौल, एक रौंद व राहुल उर्फ भोला से एक रौंद बरामद हुआ। युवकों से पूछताछ में सामने आया कि बाइक भी चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed