फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Newly appointed CTM Sapna Yadav took charge

Rohtak News: नवनियुक्त सीटीएम सपना यादव ने ग्रहण किया पदभार

Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed CTM Sapna Yadav took charge
रोहतक। नवनियुक्त सीटीएम सपना यादव ने वीरवार को पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2023 बैच की अधिकारी इससे पूर्व गुरुग्राम हरेडा के सचिव पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा सेवाओं के अलावा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मूल रूप से रेवाड़ी जिले की कोसली निवासी सपना यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालयों से पूरी की है। उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत रहे हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। सपना ने गुजरात विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद कंप्यूटर साइंस में ही स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। उन्होंने कठिन परिश्रम व दृढ़ निश्चय के साथ हरियाणा सिविल सेवा में सफलता हासिल की। वह कंप्यूटर साइंस में नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) भी पास कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed