फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Newborn's body recovered from crematorium, postmortem today

Rohtak News: श्मशान से बरामद किया नवजात का शव, पोस्टमार्टम आज

Fri, 03 Mar 2023 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Newborn's body recovered from crematorium, postmortem today
रोहतक। शहर के एक निजी अस्पताल में 27 फरवरी को प्रसव के बाद मां और नवजात बेटे की मौत के मामले में वीरवार को नया मोड़ सामने आया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने शीला बाइपास स्थित रामबाग श्मशान से नवजात का शव निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को डॉक्टरों का बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। इस कार्रवाई की रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी गई है। सुरक्षा के लिए यहां पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

बता दें कि आजादगढ़ निवासी महिला ने 27 फरवरी को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। डिलीवरी के कुछ समय बाद महिला व उसके नवजात बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में परिवार ने निजी अस्पतालों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो निजी अस्पतालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच के तहत नवजात का शव बरामद किया गया, जबकि महिला के शव का बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हो चुका है। शव बरामद करने के लिए पुलिस व चिकित्सकों की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल की मौजूदगी में रामबाग पहुंची।
विज्ञापन


अस्पताल की लापरवाही से गई जान
आजादगढ़ निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी नौ माह के गर्भ से थी। सुखपुरा चौक स्थित निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। यहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई। इसके बाद महिला और जुड़वां नवजात में से एक की मौत हो गई, जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यही नहीं, जब सुखपुरा चौक स्थित अस्पताल के चिकित्सकों के हाथों से मामला निकल गया तो उसे एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में महिला व उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रामबाग श्मशाम से नवजात का शव बरामद किया गया। इसका पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रहलाद सिंह, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed