फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New twist in the murder of Naveen of Roorkee, the family said - the hand of the tantrik behind the incident

रुड़की के नवीन की हत्या में नया मोड़, परिजन बोले- वारदात के पीछे तांत्रिक का हाथ

Tue, 04 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
New twist in the murder of Naveen of Roorkee, the family said - the hand of the tantrik behind the incident
रोहतक। एक माह पहले रुड़की गांव में हुई नवीन की हत्या एक मिस्ट्री बनती जा रही है। नवीन के पिता ने गृहमंत्री अनिल विज के नाम पत्र लिखकर वारदात के पीछे तांत्रिक का हाथ बताया है। साथ ही आरोप लगाया कि नवीन की हत्या कहीं और कर शव हौद में डाल गया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए घटनास्थल पर पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतल रख दी। पुलिस नये सिरे से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रुड़की गांव निवासी 60 वर्षीय सतबीर सिंह ने 2 सितंबर को आईएमटी थाने में शिकायत दी थी कि उसके दो बेटे हैं। एक बेटा प्रवीण रेलवे पुलिस में नौकरी करता है, जबकि दूसरा नवीन घर पर ही रहता था। नवीन रात को करीब 10 बजे घर आया। 12 बजकर 10 मिनट पर किसी का फोन आया। नवीन बात करते हुए हुए घर से चला गया। उसने पूछा तो बोला, 10 मिनट में आता हूं। अगले दिन सुबह उसका शव पाकस्मा मोड़ पर प्लाट के अंदर बनी हौद में मिला। उसके गले पर रगड़ का निशान था।
विज्ञापन

पुलिस की थ्योरी, शराब पिलाकर की दो युवकों ने हत्या
पुलिस मामले में गांव के युवक मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दूसरे युवक मोहित का शव खेतों में पेड़ से लटका मिला था। वह दिव्यांग था। पुलिस ने खुलासा किया था कि दोनों आरोपियों ने नवीन को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। शव को हौद में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन कह रहे, तांत्रिक विद्या से पहले नवीन को मारा, कई और लोगों का भी हाथ
गृहमंत्री को लिखे पत्र में सतबीर का कहना है कि उन्हें पता लगा है कि नवीन की हत्या के पीछे कई और लोगों का हाथ है। शक है कि पहले तो नवीन की तांत्रिक विद्या से की हत्या की गई। इसके बाद शव को प्लाट के अंदर हौद में फेंक दिया। क्योंकि घटनास्थल पर कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल मिली है। जबकि नवीन कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीता था। दूसरा, जिसे युवक मोहित का शव फंदे पर लटका मिला, वह दिव्यांग है। जिस आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा है, वह सेहत से कमजोर है। दोनों मिलकर नवीन की हत्या नहीं कर सकते।

वर्जन-
मृतक नवीन के परिजन एएसपी मेधा भूषण व आईएमटी थाना प्रभारी को भी शिकायत देकर आरोप लगा चुके हैं कि हत्या के पीछे और भी लोगों का हाथ है। अभी तक पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। जांच आगे भी जारी है। सबूत मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी।
- एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed