फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   New SP will take charge today, three new blind cases will be a challenge

Rohtak News: नए एसपी आज संभालेंगे कार्यभार, तीन नए ब्लाइंड केस रहेंगे चुनौती

Mon, 04 Nov 2024 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
New SP will take charge today, three new blind cases will be a challenge
रोहतक। जिले के नए पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारणिया सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। पुराने एसपी हिमांशु गर्ग को विभाग की तरफ से शनिवार शाम को विदाई दी गई। ज्यादा अड़चन न हुई तो गर्ग सोमवार सुबह कार्यभार छोड़ देंगे। नए एसपी के लिए दो सप्ताह में हुई तीन बड़ी वारदात चुनौती रहेंगी। महम के कृष्णा देवी हत्याकांड के बाद अब कलानौर के प्रदीप हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। दोनों केस में एफआईआर अज्ञात के खिलाफ दर्ज है। दो सप्ताह पहले हुए इस्माईला अपहरण कांड में भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

इस्माईला अपहरण कांड : जिप चेयरपर्सन व उनके पति पर भी आरोप
जिला परिषद की सियासत में माहौल गरम है। 23 व 30 अक्तूबर को जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा अविश्वास प्रस्ताव से बच चुकी है। इससे पहले 21 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मांग पत्र देने में शामिल वार्ड 9 की महिला पार्षद नीलम के बेटे धैर्य का गांव से अपहरण हो गया था। आरोप है कि जिप चेयरपर्सन मंजू हुड्डा व उसके पति राजेश सरकारी के कहने पर अपहरण किया गया। हालांकि दोनों वीडियो बयान जारी कर इन्कार कर चुके हैं। सांपला थाने में अपहरण का केस तो दर्ज हैं, लेकिन पुलिस गुत्थी अभी तक नहीं सुलझा सकी। सियासत से जुड़े केस को भी नए एसपी के नेतृत्व में पुलिस को तय करना है।
विज्ञापन

महम का कृष्णा देवी हत्याकांड : चार दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दिवाली के दिन महम के वार्ड-15 में 77 साल की बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी की हत्या कर दी गई। हत्या को किसने व क्यों अंजाम दिया, इसका खुलासा चार दिन बाद भी नहीं हो सका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि कृष्णा देवी की कनपटी पर चारपाई का पावा मारा गया है। पूछने पर महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर का प्रदीप हत्याकांड : सवा नौ बजे कलानौर था, सीसीटीवी फुटेज में दो युवक दिखे
गुढ़ान गांव के ट्रक चालक प्रदीप तोमर की हत्या के मामले में अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। मृतक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन कलानौर शहर की मिली है। इससे साफ है कि वह शुक्रवार शाम सवा नौ बजे दो युवकों के साथ कलानौर में था। इसके बाद उसका मोबाइल फाेन बंद हो गया। साफ है कि उसे कलानौर से बसाना व मोखरा के बीच सरसों के खेत में ले जाया गया, जहां उसकी पीटकर हत्या की गई। इसके बाद रेलवे लाइन के पास शव फेंककर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पिता सूरजभान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी सुलेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed